लाइव न्यूज़ :

जीतन राम मांझी ने ली तेजस्वी यादव की चुटकी, कहा- लोकसभा में शून्य मिलने से सदमे में हैं, अज्ञातवास पर रिफ्रेश होने गये होंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2019 19:36 IST

जीतन राम मांझी ने लोकसभा चुनाव में हार का ठिकरा तेजस्वी पर फोड़ दिया है. वहीं, बिहार की सियासत से तेजस्वी यादव के लापता होने पर उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी की उम्र अभी बहुत कम है और वो लालू यादव और मेरे जैसे परिपक्व नहीं हैं.

Open in App

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद तेजस्वी यादव अज्ञातवास पर हैं. तेजस्वी यादव के इस अज्ञातवास पर न सिर्फ उनके राजनीतिक विरोधी हमलावर हैं बल्कि सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी तंज कस रहे हैं. जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के गायब होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा में शून्य मिलने से तेजस्वी यादव सदमे में हैं. 

जीतन राम मांझी ने लोकसभा चुनाव में हार का ठिकरा तेजस्वी पर फोड़ दिया है. वहीं, बिहार की सियासत से तेजस्वी यादव के लापता होने पर उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी की उम्र अभी बहुत कम है और वो लालू यादव और मेरे जैसे परिपक्व नहीं हैं.

मांझी ने कहा है कि चुनाव हारने के बाद कुछ लोगों का सेटबैक होता है. उन्होंने कहा कि सभी लोग एक मेंटालिटी के नहीं होते हैं. इसलिए अभी चुनाव हारे हुए एक महीना भी नहीं हो रहा है. हो सकता है तेजस्वी यादव अपने रिश्तेदार के पास रिफ्रेश हो रहे होंगे, इसलिए अभी वह सामने नहीं आ रहे हैं. जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष को सभी लोग ढूंढ रहे हैं. लेकिन किसी के पर्सनल जीवन में देखना कोई उचित काम नहीं है. 

मांझी ने कहा कि तेजस्वी का राजनीतिक जीवन अभी बहुत कम है. कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्होंने ली और पार्टी को आगे बढाए. लेकिन चुनाव में भाजपा ने छल के साथ महागठबंधन की गोटी को उल्टा कर दिया. जिसका मन पर थोड़ी बहुत इफेक्ट तो पड़ेगा ही. इसलिए तेजस्वी रिफ्रेश होने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए होंगे.

यहां बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी लोकसभा में बड़ी हार को लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भी सवाल उठा चुके हैं. वहीं चुनाव बीतने के बाद से तेजस्वी के गायब होने पर सत्तापक्ष के नेता भी जमकर चुटकी ले रहे हैं. हालात ये है कि अभीतक कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि वे कहां है? यहां तक की उनकी पार्टी की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है कि तेजस्वी यादव इन दिनों कहां है?

टॅग्स :बिहारजीतन राम मांझीतेजस्वी यादवजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए