लाइव न्यूज़ :

जीतन राम मांझी के इस बयान से पता चलता है कि बिहार में 'महागठबंधन' में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है!

By भाषा | Updated: February 24, 2019 01:40 IST

न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में अपनी बीमारियों का इलाज करा रहे राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब हम के अध्यक्ष माझी ने यह बात कही।

Open in App

हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम माझी ने शनिवार को यहां कहा कि बिहार में प्रस्तावित महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर हम लोग चिंतित हैं क्योंकि महागठबंधन के सभी घटकों को चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारने के लिए सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए।न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में अपनी बीमारियों का इलाज करा रहे राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब हम के अध्यक्ष माझी ने यह बात कही।माझी ने कहा, ‘‘लालू यादव ने महागठबंधन के सभी घटक दलों से मिल-बैठकर सीटों के तालमेल पर बातचीत करने को कहा है। ’’ यह पूछे जाने पर कि क्या सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में कोई तकरार है, माझी ने कहा कि महागठबंधन के सदस्यों में कोई भी विवाद नहीं है, लेकिन सभी के सम्मान की रक्षा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि लालू स्वयं राजद, कांग्रेस, हम तथा अन्य छोटे दलों के बीच चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर शीघ्र बैठक किये जाने के पक्षधर हैं। इस बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मीडिया में आ रही तरह तरह की खबरों का माझी ने खंडन किया और कहा कि अभी कोई फार्मूला तय ही नहीं हुआ है तो सीटें कैसे तय हो जायेंगी?

माझी ने कहा, ‘‘यदि हम मिलकर लड़ेंगे तो हम निश्चित तौर पर राजग को परास्त करेंगे लेकिन यदि हम अलग अलग लड़े तो राजग नहीं हारेगा और यह देश के लिए बड़ा नुकसान होगा।’’

टॅग्स :जीतन राम मांझीमहागठबंधननरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील