लाइव न्यूज़ :

जीतन राम मांझी ने कहा, "दो घूंट शराब से तबियत खराब नहीं होती, बल्कि नींद अच्छी आती है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 23, 2022 22:53 IST

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को मजाक बताते हुए कहा कि जिसकी जेब में माल है, उसके लिए सब कुछ है। पहले दाम पर मिलता था अब औने-पौने दाम पर मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने कहा शराब की दो घूंट तो ताजगी जगाती है, नींद अच्छी आती है मांझी ने कहा, शराब का सेवन दो पैग तक किया जाए तो उससे स्वास्थ्य नहीं खराब होता है मांझी ने शराबबंदी कानून को मजाक बताते हुए कहा कि जिसकी जेब में माल है, उसके लिए सब कुछ है

सासाराम: मुख्यमंत्री नीतीश कुमारबिहार में पूर्ण शराबबंदी के लिए अपना सब कुछ झोंकने के लिए तैयार हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यह कहकर उनके शराबबंदी कानून में पतीला लगा दिया कि शराब की दो घूंट तो ताजगी जगाती है। शराब का सेवन दो पैग तक किया जाए तो उससे स्वास्थ्य खराब नहीं होता है।

वहीं सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी ताकत लगाकर बिहारवासियों को शराब से छुटकारा दिलाना चाहते हैं। वो प्रदेश में शराब बनाने, रखने, बेचने, पीने और पिलाने वालों को समान अपराधी मानते हुए उन्हें सीधे जेल भेजने की बात करते हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून को मजाक बताते हुए कहा कि जिसकी जेब में माल है, उसके लिए सब कुछ है। पहले दाम पर मिलता था अब औने-पौने दाम पर मिलता है।

जीतन राम मांझी ने रोहतास के मुख्यालय सासाराम में कहा कि सब बेकार की बात है, अरे शराब के दो पैग भला क्या होता है। अगर नींद न आ रही हो और सोते वक्त दो घूंट गले के नीचे उतार लीजिए तो नींद अच्छी आती है।

अपनी बात को सिद्ध करने के लिए पूर्व सीएम मांझी ने डॉक्टरों को भी अपने लपेटे में ले लिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लोग भी तो दवाई के तौर पर शराब को पीने की सलाह देते हैं।

मांझी ने कहा बिहार सरकार को आबकारी नीति में संशोधन करना चाहिए। आज लाख शराबबंदी कानून लागू है बिहार में लेकिन शराब की खेप तो पहुंच ही रही है न। अब शराबबंदी के नाम पर सबसे ज्यादा शोषण गरीब या फिर अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों का होता है। बड़े लोग तो पैसे के बल पर सब कुछ मैनेज कर लेते हैं और वो लोग हर दिन शराब पीते हैं। भला कौन उनके गिरफ्तार करता है।

इसके साथ नीतीश सरकार को शराबबंदी के मामले में चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा यदि आज भी रात में 9 बजे से 11 बजे तक बिहार की सड़कों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाए तो कई बड़े लोगों को हथकड़ी लग जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बिहार में शराबबंदी केवल दिखावा है, दुकान नहीं है लेकिन बिकता सब कुछ है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील