लाइव न्यूज़ :

Jitan Ram Manjhi Gaya Seat: दो कार, एक दोनाली बंदूक और दो गाय, 11.32 लाख रुपये की चल संपत्ति और 49000 रुपये नकद, हलफनामे में मांझी ने की घोषणा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2024 16:25 IST

Jitan Ram Manjhi Gaya LS polls 2024: वर्ष 2019 के चुनावों में 10.2 लाख रुपये की चल संपत्ति और 40000 की नकदी घोषित की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी शांति देवी के पास 5.38 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 3.78 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 76,500 रुपये के चांदी के आभूषण हैं। पास 13.50 लाख रुपये की कीमत का पैतृक आवास है।

Jitan Ram Manjhi Gaya LS polls 2024: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेक्युलर (हम-एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी के पास 11.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है और 49,000 रुपये नकद हैं। उनके हलफनामे में यह जानकारी दी गई है। गया लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार मांझी ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। चुनाव के पहले चरण के कार्यक्रम के तहत गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 13.50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी शांति देवी के पास 5.38 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वर्ष 2019 के चुनावों में, उन्होंने 10.2 लाख रुपये की चल संपत्ति और 40,000 की नकदी घोषित की थी।

मांझी की चल संपत्ति में चार बैंक खाते, दो चार पहिया वाहन, एक दोनाली बंदूक और दो गाय हैं। उनकी पत्नी के पास एक बैंक खाता, 3.78 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 76,500 रुपये के चांदी के आभूषण हैं। हलफनामे से पता चलता है कि उनके पास कोई स्व-अर्जित अचल संपत्ति नहीं है और उनके पास 13.50 लाख रुपये की कीमत का पैतृक आवास है।

नामांकन दाखिल करने की तारीख तक वर्ष 2023-2024 के लिए हम (एस) के संस्थापक की आय 4,87,330 रुपये थी। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कुमार सर्वजीत से है। उन्होंने भी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। मांझी 2014 से गया सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सबसे पहले उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद 2019 में उन्होंने अपनी पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ा, लेकिन 1.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गए।

टॅग्स :जीतन राम मांझीलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर