लाइव न्यूज़ :

जीतन राम मांझी बने 17वीं विधानसभा के पहले सत्र के लिये प्रोटेम स्पीकर, राजभवन में ली शपथ

By भाषा | Updated: November 19, 2020 13:30 IST

Open in App

पटना, 19 नवंबर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘हम’ पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलायी गई।

राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में मांझी को शपथ दिलायी। राज्यपाल सचिवालय के बयान से यह जानकारी मिली है ।

बयान के अनुसार, राज्यपाल फागू चौहान ने इमामगंज से विधायक जीतन राम मांझी को विधानसभा के अध्यक्ष पद के कर्तव्यों के निर्वहन हेतु शपथ दिलायी ।

राज्यपाल ने भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार विधानसभा के सदस्य जीतन राम मांझी को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक 23 से 24 नवंबर तक के लिये अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है ।

प्रोटेम स्पीकर के रूप में मांझी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में सदन की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 17वीं विधानसभा का प्रथम सत्र तथा विधान परिषद का 196 वां सत्र 23 से 27 नवंबर से बुलाने का निर्णय किया गया था।

इसी बैठक में 17वें बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र और बिहार विधान परिषद के 196 वें सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को अनुमोदित करने के लिये मुख्यमंत्री को अधिकृत करने को भी मंजूरी दी गई थी ।

सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नयी सरकार में नीतीश कुमार के अलावा भाजपा से सात मंत्रियों, जदयू से पांच मंत्री तथा हम से एक और वीआईपी से एक मंत्री ने शपथ ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए