लाइव न्यूज़ :

Jio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

By संदीप दाहिमा | Updated: October 30, 2025 20:25 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी कृत्रिम मेधा (एआई) इकाई ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत चुनिंदा जियो 5जी ग्राहक 18 माह तक ‘गूगल एआई प्रो’ सुविधा का मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी कृत्रिम मेधा (एआई) इकाई ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत चुनिंदा जियो 5जी ग्राहक 18 माह तक ‘गूगल एआई प्रो’ सुविधा का मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 35,100 रुपये मूल्य की यह सुविधा इस साझेदारी के तहत जियो 5जी के चुनिंदा ग्राहकों को 18 महीने तक मुफ्त में मिलेगी। इस पेशकश के तहत गूगल के नवीनतम एआई मॉडल ‘जेमिनी 2.5 प्रो’ तक उच्चस्तर की पहुंच, 'नैनो बनाना' और 'विओ 3.1' जैसे अत्याधुनिक मॉडल्स के जरिये तस्वीर एवं वीडियो सामग्री तैयार करने की बढ़ी हुई सीमा, नोटबुक एलएम जैसे शोध उपकरणों का विस्तार और 2 टीबी का क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

यह पहल उस घोषणा के तुरंत बाद आई है जिसमें ओपनएआई ने चार नवंबर से भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए ‘चैटजीपीटी गो’ योजना एक वर्ष के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराने की बात कही है। ‘चैटजीपीटी गो’ योजना की वर्तमान कीमत 399 रुपये प्रति माह है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश डी. अंबानी ने कहा, “रिलायंस इंटेलिजेंस का उद्देश्य 1.45 अरब भारतीयों को बुद्धिमत्ता से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। गूगल जैसे दीर्घकालिक साझेदारों के साथ मिलकर हम भारत को न केवल एआई-सक्षम बल्कि एआई-सशक्त बनाना चाहते हैं, जहां हर नागरिक और उद्यम नवाचार कर सके।” रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि शुरुआती चरण में यह सुविधा 18-25 वर्ष की आयु वर्ग के असीमित 5जी प्लान वाले जियो ग्राहकों को दी जाएगी।

हालांकि, बाद में इसका विस्तार सभी जियो उपभोक्ताओं तक कर दिया जाएगा। रिलायंस ने गूगल क्लाउड के साथ एआई हार्डवेयर एक्सेलेरेटर्स तक पहुंच बढ़ाने के लिए भी साझेदारी की है, जिससे अधिक संगठनों को बड़े और जटिल एआई मॉडल विकसित और लागू करने में मदद मिलेगी। बयान के मुताबिक, रिलायंस इंटेलिजेंस अब जेमिनी एंटरप्राइज मंच पर अपने उद्यम एआई एजेंट्स भी विकसित करेगी। इससे उपयोगकर्ताओं को गूगल और अन्य तृतीय पक्षों द्वारा बनाए गए एजेंट्स का व्यापक विकल्प मिलेगा।

टॅग्स :जियोगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो