लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ विवाद पर बोले बाबा रामदेव, कहा- जिन्ना पाकिस्तान के लिए आदर्श हो सकता है, भारत के लिए नहीं

By भारती द्विवेदी | Updated: May 9, 2018 19:37 IST

Open in App

नई दिल्ली, 9 मई: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में जिन्ना की फोटो को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर योग गुरू बाबा रामदेव ने बयान दिया है। जिन्ना विवाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा है- 'मुसलमान चित्र और मूर्तियों में यकीन नहीं करते हैं। उनके तो इस बार में चिंता ही नहीं करनी चाहिए। जिन्ना भारत की अखंडता और एकता के लिए आदर्श तो नहीं हो सकता, पाकिस्तान के लिए शायद हो।' 

 

बता दें कि 30 अप्रैल को अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने एएमयू कुलपति तारिक मंसूर को चिट्ठी लिखा था। उस चिट्ठी में सांसद ने यूनिवर्सिटी में लगी जिन्ना की तस्वीर पर सवाल उठाया था। सांसद ने अपनी चिट्ठी में लिखा था- 'किस वजह से देश का बंटवारा करने वाले की तस्वीर एएमयू में लगी हुई है. तस्वीर लगाने की मजबूरी क्या है?' जिसके बाद दो मई को एवीबीपी, हिंदू हिंदू जागरण मंच और हिंदू युवा वाहिनी ने यूनिवर्सिटी के गेट पर जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर प्रदर्शन किया।

जिन्ना विवाद: अल्पसंख्यक आयोग ने एएमयू और जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की

जिन्ना की तस्वीर पर उठे बवाल से तनाव बरकार, छात्रों ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

इन संगठनों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर जिन्ना का पुतला फूंका, जिसका एएमयू के छात्रों ने विरोध किया। विरोध करने को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। इस विवाद पर बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी सूरत में जिन्ना को सम्मान नहीं दिया जा सकता। वे इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करेंगे। 2 मई को हामिद अंसारी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आजीवन मानद सदस्यता दी जानी थी, जो कि विवाद रोक दिया गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बाबा रामदेवअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत'तुम हिंदू हो, BHU चली जाओ', AMU की महिला प्रोफेसर ने लगाया भेदभाव का आरोप, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम