लाइव न्यूज़ :

जींद : चर्चित श्यामसुंदर हत्याकांड के मामले में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:48 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 30 नवंबर हरियाणा के जींद शहर में रोहतक रोड पर 23 नवंबर को ठेकेदार श्यामसुंदर बंसल की हुई हत्या के मामले में एसआइटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गांव पोकरीखेड़ी निवासी नरेश के तौर की गई है जो मुख्य आरोपी और पोकरीखेड़ी गांव के ही बलजीत का गुर्गा बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एसआइटी टीम ने नरेश को शहर के भिवानी रोड़ से गिरफ्तार किया है और उस पर श्यामसुंदर बंसल की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी नरेश को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी।

हालांकि, इस मामले में दो लाख रुपये के इनामी सुभाष नगर निवासी धर्मेंद्र पहलवान व बलजीत पोकरीखेड़ी व छह आरोपी अब भी फरार हैं।

गौरतलब है कि 23 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे जींद शहर थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर श्यामसुंदर की उनके कार्यालय के सामने हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह