लाइव न्यूज़ :

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

By भाषा | Updated: June 7, 2018 03:30 IST

दलित नेता एवं गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने यह आरोप भी लगाया कि फेसबुक और ट्विटर पर उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिलने के बावजूद गुजरात पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Open in App

अहमदाबाद, 7 जून: दलित नेता एवं गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने आज आरोप लगाया कि एक शख्स ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।  आज दोपहर एक मोबाइल फोन पर मेवानी के सहयोगी कौशिक परमार को यह धमकी मिली। परमार ने इस सिलसिले में बनासकांठा जिले के वडगाम में शिकायत दर्ज कराई है।  मेवाणी वडगाम विधानसभा सीट से ही विधायक हैं। पुलिस सब-इंस्पेक्टर आर पी जाला ने कहा, ‘‘वडगाम में  मेवाणी का दफ्तर परमार ही संभालता है। उसकी शिकायत के आधार पर हमने कॉल करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कॉल करने वाले की पहचान राजवीर मिश्रा के तौर पर हुई है।’’ 

आलोचनाओं के बीच प्रणब मुखर्जी पहुंचे नागपुर, 7 जून को होने वाले RSS के इवेंट पर टिकीं सबकी निगाहेंजाला ने कहा कि मिश्रा ने कथित तौर पर परमार को फोन किया और  मेवाणी को गोली मारने की धमकी दी। आईपीसी की धारा 507 के तहत केस दर्ज किया गया है। बाद में  मेवाणी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे सहकर्मी कौशिक परमार (जिनके पास इन दिनों मेरा नंबर है) ने अभी मुझे बताया है - कोई राजवीर मिश्रा का फोन था और बोला कि तुम अगर जिग्नेश मेवानी हो तो तुम्हें गोली मार दूंगा।’’  मेवाणी ने यह आरोप भी लगाया कि फेसबुक और ट्विटर पर उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिलने के बावजूद गुजरात पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय संगठन राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच ने घोषणा की कि दलित कार्यकर्ता कल गांधीनगर में राज्य के डीजीपी से मुलाकात कर  मेवाणी को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग करेंगे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए