लाइव न्यूज़ :

Jhelum river in Srinagar: झेलम नदी में नाव पलटी, चार लोगों की मौत, 12 बच्चों को बचाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2024 10:39 IST

Jhelum river in Srinagar: श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार को झेलम नदी में एक नाव पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने यह जानकारी दी।एसडीआरएफ टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।झेलम सहित कई जल निकायों के जल स्तर में वृद्धि हुई है।

Jhelum river in Srinagar: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हादसा हो गया। अधिकारियों ने कहा है कि श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में झेलम नदी में स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से भरी एक नाव पलट गई है। नाव पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है। श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक मुजफ्फर जरगर ने कहा कि झेलम नदी में नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई है और तीन का इलाज किया जा रहा है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 12 बच्चों को बचाया गया है और वर्तमान में उन्हें नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा देखभाल मिल रही है। कई और लोगों के लापता होने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण झेलम सहित कई जल निकायों के जल स्तर में वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गंदबल नौगाम इलाके में हुई और कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के एक दल को तैनात कर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य लापता हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण झेलम नदी के साथ ही झील एवं जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हुई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम