लाइव न्यूज़ :

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना संक्रमण से निधन, शिबू सोरेन के थे करीबी

By अनुराग आनंद | Updated: October 3, 2020 16:54 IST

हाजी हुसैन अंसारी देवघर जिला के मधुपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर झारखंड सरकार में मंत्री बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देहाजी हुसैन अंसारी के निधन पर झारखंड सरकार के कई मंत्रियों ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी कोरोना संक्रमित होने के बाद कई दिनों से अस्पताल में भर्ता थे।

रांची: झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से अंसारी राजधानी रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, हाजी हुसैन अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता थे और देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से वे कई बार निर्वाचित हुए थे। हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के काफी करीबी थे।

सीएम हेमंत सोरेन ने निधन की खबर मिलते ही ट्वीट कर कहा कि सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूं। हाजी साहब ने झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर झारखंड सरकार के कई मंत्रियों ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य आदि हैं।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील