लाइव न्यूज़ :

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अलर्ट मोड में, सियासी भूचाल आने के आसार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2022 20:37 IST

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ महागठबंधन दलों की शनिवार को बैठक बुलाई है और सरकार अलर्ट मोड पर है। उल्लेखनीय है कांग्रेस के कई विधायक फिलहाल रांची में ही कैंप कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के कई विधायक फिलहाल रांची में ही कैंप कर रहे हैंकांग्रेस ने अपने विधायकों को 20 तक राज्य में रहने को कहा हैसीएम के भाई बसंत सोरेन के मामले में 22 अगस्त को निर्वाचन आयोग में है सुनवाई

रांची: झारखंड में एकबार फिर से सियासी सरगर्मी फिर से तेज हो गई है। राज्य में राजनीतिक हालात को देखते हुए विधायकों को राजधानी के आसपास ही रहने का निर्देश मिला है। अगले कुछ दिनों के संभावित कई घटनाक्रमों को आपस में जोड़कर देखा जा रहा है। 

राजनीतिक विश्लेषक राज्य के लिए अगले कुछ दिनों को बेहद अहम मान रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ महागठबंधन दलों की शनिवार को बैठक बुलाई है और सरकार अलर्ट मोड पर है। उल्लेखनीय है कांग्रेस के कई विधायक फिलहाल रांची में ही कैंप कर रहे हैं। 

कांग्रेस विधायकों का इस मामले में कहना है कि राजनीतिक हालात को देखते हुए ऐसा निर्देश आया है। वहीं, झामुमो विधायक भी संपर्क में हैं। इधर, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और झामुमो विधायक निरल पूर्ति ने अपनी कनाडा यात्रा रद्द कर दी है। हालांकि, महतो ने कहा कि उनकी तबीयत थोडी खराब है और क्षेत्र में सुखाड़ को देखते हुए उन्होंने अपनी यात्रा रद्द की है। 

उधर, कांग्रेस ने अपने विधायकों को 20 तक राज्य में रहने को कहा है। संसदीय कार्य मंत्री ने इस बैठक को मानसून सत्र के दौरान विधायकों की ओर से क्षेत्र की रखी गई समस्याओं का समाधान निकालने के लिए बुलाई गई बताया है। हालांकि दुमका विधायक मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन के मामले में 22 अगस्त को निर्वाचन आयोग में सुनवाई निर्धारित है।

ऐसे में अगले कुछ दिनों के संभावित बड़े घटनाक्रमों में से एक चुनाव आयोग का फैसला होगा। मुख्यमंत्री के नाम खनन लीज मामले में आयोग ने सुनवाई पूरी कर ली है। आयोग के निर्देशानुसार इस मामले में दोनों पक्षों (भाजपा नेता और मुख्यमंत्री) की ओर से लिखित दलीलें आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर दी है। 

आयोग ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। चर्चा 24 अगस्त तक फैसला आने को लेकर चल रही है। निर्वाचन आयोग किसी भी दिन फैसला सुना सकता है। बताया गया कि निर्वाचन आयोग अपने फैसले से राज्यपाल को अवगत कराएगा, जिसके आधार पर राज्यपाल कार्रवाई करेंगे। 

गौरतलब है कि भाजपा नेताओं की शिकायत पर राज्यपाल ने निर्वाचन आयोग से नाइन-ए के मामले में मंतव्य मांगा था। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पत्थर खदान लीज लेने के आधार पर उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है। इसके बाद राज्यपाल ने मामला निर्वाचन आयोग को भेज दिया था।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील