लाइव न्यूज़ :

ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बची महिला की जान, लाल कपड़ा देखकर लगाई इमरजेंसी ब्रेक

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2018 19:27 IST

कहावत है कि "जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय"। यह कहावत चरितार्थ हुई भागलपुर जिले के भागलपुर और सबौर स्टेशन के बीच बहादुरपुर के नजदीक।

Open in App

कहावत है कि "जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय"। यह कहावत चरितार्थ हुई भागलपुर जिले के भागलपुर और सबौर स्टेशन के बीच बहादुरपुर के नजदीक। दरअसल, पारिवारिक विवाद से अजीज आकर पीड़िता ट्रेन से कटने गई थी। मगर, धुलियान पैसेंजर के ड्राइवर ने दूर से ही लाल रंग का कपडा देख ट्रेन रोक दिया।

दरअसल, लाल रंगा का दूसरा कोई कपड़ा नहीं था बल्कि वह सलवार सूट था जो पीड़िता पहन कर आत्महत्या करने ट्रैक पर पहुंची थी। आत्महत्या करने से वंचित रही महिला के लिए तो लाल रंग का सलवार सूट ऐसे तो वरदान साबित हुआ। लेकिन, वह बोली हमें मरने भी नहीं दिया गया। यहां भी धोखा मिला।

स्थानीय लोगों ने महिला को जब आत्महत्या करने की कोशिश करते देखा तो जीरोमाईल थाना को सूचित किया। मौके पर पुलिस पहुंच कर महिला को थाना ले गई जहां उनके परिवार को बुलाया गया और समझा बुझाकर पति के साथ वापस भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागलपुर से सबौर की ओर आ रही धुलियान पैसेंजर के चालक को लाल सूट पहनी महिला पर नजर पडी।

चालक ने आगे खतरा समझ, सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले हॉर्न बजाया। लेकिन, महिला टस से मस नहीं हुई। आपातकाल ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया। पूछने पर महिला ने बताया कि ससुराल वालों की प्रताडना से तंग आकर अपनी जान देने आयी है। लाल रंग का सलवार सूट ने ट्रेन हादसा होने से बचा लिया है। इसे कहते हैं कुदरत का करिशमा।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील