लाइव न्यूज़ :

झारखंड: जादू-टोना के संदेह में दो भाइयों को गांव वालों ने घंटों प्रताड़ित किया, एक की आंख में चोट लगी, नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे

By विशाल कुमार | Updated: January 4, 2022 09:02 IST

झारखंड के गुमला जिले के एक गांव की इस घटना में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और एफआईआर में नाम आए लेकिया ग्राम पंचायत की मुखिया सहित सात अन्य की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला झारखंड के गुमला जिले स्थित लेकिया गांव का है।पड़ोसियों का आरोप था कि 32 और 27 वर्षीय दोनों भाइयों के माता-पिता जादू-टोना करते हैं।इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

रांची:झारखंड में अंधविश्वास का एक और मामला सामने आया है जिसमें नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे दो भाइयों को पड़ोसियों ने एक खंभे से बांधकर कई घंटे तक प्रताड़ित किया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के गुमला जिले के एक गांव की इस घटना में पड़ोसियों का आरोप था कि 32 और 27 वर्षीय दोनों भाइयों के माता-पिता जादू-टोना करते हैं।

इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और एफआईआर में नाम आए लेकिया ग्राम पंचायत की मुखिया सहित सात अन्य की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और 2001 के जादू-टोना रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुमला उप-मंडल पुलिस अधिकारी मनीष चंद लाल ने कहा कि घटना एक जनवरी की रात आठ बजे से नौ बजे के बीच की है। संजय और अजय उरांव को लाठियों और ईंटों से पीटा गया। उन्हें गंभीर चोटें आईं।

जहां बड़े भाई संजय की पीठ और चेहरे पर चोटें आई हैं, वहीं उनके छोटे भाई अजय के सिर में चोट आई है और उनकी एक आंख में चोट लगी है।तमिलनाडू में मजदूरी करने वाला अजय दो साल बाद अपने परिवार के साथ नया साल मनाने आया था।

पीड़ितों की शिकायत के अनुसार, एक साल में यह तीसरी बार है जब उन्हें मुखिया सुगीमा देवी सहित ग्रामीणों द्वारा जादू टोना करने के लिए निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क किया लेकिन उन्हें निशाना बनाया जाता रहा।

संजय ने बताया कि उनके पहले चचेरे भाई की रांची में एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान मौत हो जाने के बाद एक साल पहले से परिवार के लिए समस्याएं शुरू हुईं।

मुखिया दूसरों के साथ हमें एक वैद्य के पास ले गईं जिसने हमें बताया कि मेरे माता-पिता के घर में भूत है, जो पूरे गांव को परेशान कर सकता है। वैद्य ने उनसे कहा कि हमें निकाल दो या हमें मार डालो।

टॅग्स :झारखंडPoliceअंधविश्वासहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?