लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Vidhan Sabha Election: भाजपा की नैया पार लगाएंगे पीएम मोदी?, 4 नवंबर को शंखनाद करेंगे, सभी दलों ने झोंकी ताकत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2024 15:45 IST

Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024: गढ़वा शहर के चेतना मैदान में पीएम मोदी की सभा को होगी। पीएम मोदी लगभग साढ़े 11 बजे मैदान मे पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक यहां रुकेंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी 4 नवंबर को झारखंड चुनाव का शंखनाद करेंगे।गढ़वा की धरती से चुनावी बिगुल फूंकेंगे।भाजपा से लेकर जिला प्रशासन तक अपने अपने तैयारी में लग गए है।

Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024:  झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार की गति ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा नहीं लग पाया है। लेकिन अब सभी दलों के दिग्गज नेताओं का आने का सिलसिला शुरू होता जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से अब पीएम मोदी को भी चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 4 नवंबर को झारखंड चुनाव का शंखनाद करेंगे।

वे गढ़वा की धरती से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा से लेकर जिला प्रशासन तक अपने अपने तैयारी में लग गए है। गढ़वा शहर के चेतना मैदान में पीएम मोदी की सभा को होगी। पीएम मोदी लगभग साढ़े 11 बजे मैदान मे पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक यहां रुकेंगे। इसे लेकर तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है।

सभा स्थल पर सुरक्षा के चाक चौबंध व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर बड़े बड़े हैंगर लगाए जा रहे हैं ताकि जो भीड़ उमड़ेगी उसमे आ सके। वहीं सभा स्थल से कुछ दूरी पर अस्थाई हेलीपेड का निर्माण कराया जा रहा है। पूरी सभा स्थल को बल्ली के सजाया जा रहा है।

एसपीजी की टीम ने गढ़वा पहुंच कर सभा स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है और बड़ी बारीकी से नजर रखे हुए है। वहीं, पार्टी के नेता भीड जुटाने के लिए लोगों के बीच संदेश देने में जुट गए हैं। पार्टी की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि पीएम मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक भीड जुटे और जनता के बीच भाजपा के प्रति अच्छा संदेश जा सके।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJPझारखंड विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए