लाइव न्यूज़ :

झारखंड : जेपीएससी मामले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में फाड़ने पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:20 IST

Open in App

रांची, 21 दिसंबर झारखंड विधानसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा के प्रारंभ में ही हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने जेपीएससी के मुद्दे पर अपने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की प्रति यह कहते हुए फाड़ दी कि उन्हें अब इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, इसिलए प्रस्ताव को पढ़ने का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार भी कर दिया।

इससे पहले लगातार चौथे दिन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में हुई कथित धांधली पर राज्य सरकार द्वारा संज्ञान नहीं लेने के खिलाफ भाजपा के नेतृत्व में अधिकतर विपक्षी दलों ने विरोध जारी रखा।

भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने शून्यकाल के दौरान सदन में अपना ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पढ़ने की बजाय उसे फाड़ दिया और विपक्ष के प्रति सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

भाजपा विधायक के इस कदम का झारखंड विकास मोर्चा से कांग्रेस में गये विधायक प्रदीप यादव ने विरोध किया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। उनका समर्थन में पहले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और फिर कई अन्य सत्ता पक्ष के सदस्य आ गए।

सदन के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जयसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र महतो ने आश्वासन दिया कि विधायक के खिलाफ इस व्यवहार के लिए अवश्य कार्रवाई होगी।

विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी सुनने के बाद पूरा विपक्ष अध्यक्ष के आसन के सामने आ गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। इसके जवाब में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस के विधायक भी आसन के सामने आकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पूर्व भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष की मांगों का ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से भाजपा विधायक सदन में अध्यक्ष के आसन के सामने और सदन के बाहर भी जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। यह जनहित का मामला है और हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के सवाल से जुड़ा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर