लाइव न्यूज़ :

Jamtara Train Accident: रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन रुकी, यात्री उतरे और दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 2 की मौत और कई घायल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2024 22:29 IST

Jamtara Train Accident:झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीएफ और जिला पुलिस तलाशी अभियान चला रही है और शव बरामद किए गए हैं।मेडिकल टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।अंधेरे के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

Jamtara Train Accident: झारखंड के जामताड़ा जिले में विद्यासागर और काला झरिया के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई घायल हो गए हैं। अंग एक्सप्रेस भागलपुर से यशवंतपुर जा रही थी। काला झरिया के पास तकनीकी कारणों से रोक दी गई। अंग एक्सप्रेस के कई यात्री ट्रेन से उतर गए और आसनसोल से जा रही एक यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन अंधेरे के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। मेडिकल टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।

जामताड़ा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एम. रहमान ने बताया कि दुर्घटना जामताड़ा जिले के कलझरिया इलाके के पास उस समय हुई जब कुछ यात्री गलत तरफ से ट्रेन से उतर गये। उन्होंने कहा, ‘‘यात्री दूसरी लाइन पर आ रही एक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए।’’ रहमान ने कहा, ‘‘अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

जामताड़ा एसडीएम अनंत कुमार ने कहा कि कालाझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन रुकी और कुछ यात्री उतरे और दूसरी लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिली कि 2 लोगों की मौत हो गई है। आरपीएफ और जिला पुलिस तलाशी अभियान चला रही है और शव बरामद किए गए हैं। घटना का कारण अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है।

टॅग्स :झारखंडरेल हादसाभारतीय रेलAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील