लाइव न्यूज़ :

झारखंड: शहीद मुन्ना यादव के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग हुए एकत्रित

By भाषा | Updated: May 13, 2020 04:18 IST

2009 में मुन्ना यादव की बहाली सीआरपीएफ के 170 बटालियन में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउपायुक्त वरुण रंजन ने महादेवगंज पहुंचकर शहीद मुन्ना यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए।उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि यादव देश की रक्षा के लिए शहीद हुए और हमसब उनकी शहादत को नमन करते हैं।

साहिबगंज: छत्तीसगढ़ के उड़ीपाल जंगल में हुए उग्रवादी हमले में शहीद मुन्ना यादव का पार्थीव शरीर मंगलवार को जब हेलीकाप्टर से महादेवगंज में उनके गांव पहुंचा तो लॉकडाउन के बावजूद उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों ने शहीद मुन्ना अमर रहे के नारों लगाए।

इससे पूर्व शहीद मुन्ना यादव का पार्थिव शरीर हेलीकाप्टर के माध्यम से साहिबगंज मुख्यालय स्थित जैप-9’’ग्राउंड में उतारा गया।’ उपायुक्त वरुण रंजन ने महादेवगंज पहुंचकर शहीद मुन्ना यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे और परिवार को सांत्वना दी थी। उपायुक्त रंजन ने कहा कि यादव देश की रक्षा के लिए शहीद हुए और हमसब उनकी शहादत को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस दुखद की घड़ी में वह तथा सरकार शहीद के परिजनों के साथ है।

ज्ञातव्य है कि साहिबगंज जिले के यादव सोमवार छत्तीसगढ़ के उड़ीपाल जंगल क्षेत्र में उग्रवादियों के सामने डटे रहे और देश की सेवा करते हुए वो वीरगती को प्राप्त हुए थे। यादव साहिबगंज जिले के महादेवगंज के रहने वाले थे। 2009 में यादव की बहाली सीआरपीएफ के 170 बटालियन में हुई थी।

यादव के घर में पिता भुनेश्वर यादव, मां गीता देवी, पत्नी नीता देवी सहित छह वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी व तीन वर्षीय पुत्र हैं। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यादव की शव यात्रा के दौरान लॉकडाउन के बीच घरों की छत से भी लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुनीलाल श्मशानघाट शहीद के आठ साल के भतीजे ने उन्हें मुखाग्नि दी।  

टॅग्स :मार्टरसीआरपीएफछत्तीसगढ़झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी