लाइव न्यूज़ :

साहिबगंजः युवक ने एक वर्ष की बेटी और बीवी की निर्मम हत्या कर कुएं में शव को फेंका, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 1, 2020 17:15 IST

बरहरवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार रात की प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि मृतका का अपने पति हाफिज अंसारी से पारिवारिक विवाद चल रहा था और संभवतः इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की मां ने अपने दामाद हाफिज अंसारी सहित अन्य लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।पुलिस ने कुएं से शवों को निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।मृतका का अपने पति हाफिज अंसारी से पारिवारिक विवाद चल रहा था और संभवतः इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।

साहिबगंजःझारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट संथाली गांव में एक युवक ने अपनी एक वर्ष की बेटी महक परवीन और बीबी सहोरन बीवी की निर्मम हत्या कर उनके शवों को कुएं में फेंक दिया।

बरहरवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार रात की प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि मृतका का अपने पति हाफिज अंसारी से पारिवारिक विवाद चल रहा था और संभवतः इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।

महिला की मां ने अपने दामाद हाफिज अंसारी सहित अन्य लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। सभी आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुएं से शवों को निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

अपराधियों ने सैलून संचालक समेत दो की हत्या की

झारखंड के गोड्डा में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक सैलून में गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। इस घटनाकांड में सैलून संचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने घटनास्थल का दौरा कर दावा किया कि मामले में शामिल अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एनएच 133 के किनारे स्थित सैलून में बढ़ौना गांव का निवासी विनय पासवान (28) बुधवार दोपहर बाल कटाने गया था जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। अपराधियों ने लालपुर गांव निवासी सैलून संचालक निरंजन ठाकुर को भी गोली मार दी। दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विनय पासवान को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल निरंजन ठाकुर को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। गोली ठाकुर के पेट में गोली लगी थी और अंदर ही फंसी रह गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैलून में गोली कांड की घटना को अंजाम देकर तीनों अपराधी एक बाइक से भाग निकले। निरंजन ठाकुर की भी भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।

राज्य स्तरीय पहलवान की गोली मारकर हत्या

बागपत जिले के लुहारी गांव में एक राज्य स्तरीय पहलवान की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि लुहारी गांव के रहने वाले पहलवान आकाश (19) को बुधवार रात किसी ने फोन करके बुलाया था। उसके साथ उसका दोस्त भरत भी गया था। रात ही में आकाश की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि वारदात में भरत गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसे नाजुक हालत के चलते दिल्ली रेफर किया गया है। सिंह ने बताया कि घटना में चार युवकों अतुल, अक्षय, विशाल और सुमित के नाम सामने आए हैं। आकाश का इन युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद था।

इसी विवाद को निपटाने के लिए आरोपी युवकों ने आकाश को बुधवार रात फोन कर बुलाया था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृत युवक राज्य स्तरीय पहलवान बताया जाता है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत