लाइव न्यूज़ :

झारखंडः साहिबगंज में सामूहिक दुष्कर्म के दौरान नाबालिग की मौत, चार लड़कों ने दिया घटना को अंजाम, लड़की थी कोरोना संक्रमित

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2020 22:06 IST

आरोपियों से पुलिस की पूछताछ के बाद सामने आई है. रांगा थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 14 वर्षीया नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि पुलिस ने की है. 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपितों ने शव लाकर उसके घर के समीप रख दिया और फरार हो गए. पकडे़ गए चारों किशोर ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है. अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. वह कोरोना संक्रमित भी थी.

रांचीः झारखंड के साहिबगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक नाबालिग लड़की की मौत सामूहिक दुष्कर्म के दौरान ही हो गई थी.

गांव में नहर किनारे अरहर की झाड़ी में एक-एक कर चार लड़कों ने दुष्कर्म किया. तीसरे लड़के के दुष्कर्म के बाद वह बेहोश हो गई. उसके बाद भी एक अन्य लड़के ने दुष्कर्म किया. अंतत: लड़की ने दम तोड़ दिया. यह बात गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की पूछताछ के बाद सामने आई है. रांगा थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 14 वर्षीया नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि पुलिस ने की है. 

एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि दुष्कर्म के क्रम में ही किशोरी की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपितों ने शव लाकर उसके घर के समीप रख दिया और फरार हो गए. पकडे़ गए चारों किशोर ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है. हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. वह कोरोना संक्रमित भी थी.

उन्होंने बताया कि मृतका की सहेली व इस घटना का एकमात्र चश्मदीद ने भी पुलिस को घटना की जानकारी दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाम करीब 5.30 बजे घटनास्थल के पास स्थित मैदान में फुटबॉल खेलने के बाद चार लडके बैठकर मोबाइल देख रहे थे. इसी दौरान इन लड़कों की नजर नहर किनारे घूमती दोनों लड़कियों पर पड़ी, चारों लड़के ने एक और लड़के को वहां बुलाया.

उसके बाद चारों लड़के दो लड़की के पास पहुंच कर बातचीत के माध्यम से दोस्ती करने का प्रयास किया. इसी क्रम में एक लड़का सहेली की दीदी से परिचित होने का भी हवाला दिया. इसके बाद एक लड़की से छेड़छाड़ करने लगे. तबतक अंधेरा हो चुका था. उन लड़कों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया. दुष्कर्म के क्रम में वह बेहोश जाने के बाद भी चौथे लड़के ने जोर-जबर्दस्ती की. कुछ ही देर में लड़की ने दम तोड़ दी. 

बताया जाता है कि लडकी की मौत के बाद उन लडकों ने रात के अंधेरे में शव को नहर किनारे से उठाकर मृतका के घर से कुछ दूर पर स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान के छज्जे पर लाकर रखा दिया. ऐसा करने के पीछे उन लडकों का मकसद घटना को दूसरा रंग देने का रहा होगा. सुबह किशोरी की छोटी बहन ने शव देखा. उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी. माता-पिता वहां पहुंचे और शव उठाकर ले गए. कुछ ग्रामीणों ने उसके माता-पिता को कहा कि पुलिस को इसकी सूचना देने से वे फंस सकते हैं.

इस वजह से सभी ने मिलकर शव दफना दिया. वहीं चार नाबालिगों को पुलिस ने घटना के दो दिन बाद देर रात ही पकड़ लिया था. इधर, इस घटना में शामिल पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने पकड लिया है. पीड़िता के घरवालों ने रीति-रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया था.

बाद में शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज गया. पीडिता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी 15-16 साल के हैं. पुलिस सभी आरोपियों को दुमका स्थित बाल सुधार गृह भेजेगी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेपक्राइमहेमंत सोरेनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील