लाइव न्यूज़ :

टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को भेजा गया जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2024 16:23 IST

बता दें कि ईडी की टीम मंत्री आलमगीर आलम को 13 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। नियमानुसार किसी भी आरोपी को अधिकतम 14 दिनों की रिमांड पर ही रख सकती है। ईडी ने उन्हें 15 मई की शाम को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में पेश किए जाने के बाद रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गयानियमानुसार किसी भी आरोपी को अधिकतम 14 दिनों की रिमांड पर ही रख सकती हैप्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 15 मई की शाम को गिरफ्तार किया था

रांची: टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किए जाने के बाद रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। बता दें कि ईडी की टीम मंत्री आलमगीर आलम को 13 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। नियमानुसार किसी भी आरोपी को अधिकतम 14 दिनों की रिमांड पर ही रख सकती है। ईडी ने उन्हें 15 मई की शाम को गिरफ्तार किया था।

उल्लेखनीय है कि जेल भेजे जाने के बावजूद आलमगीर आलम मंत्री पद पर बने हुए हैं। न तो उन्होंने इस्तीफा दिया है, न ही उन्हें मुख्यमंत्री ने उनके पद से हटाया है। ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान ईडी की पूछताछ में वे कई सवालों के जवाब नहीं दे पाये थे। इससे पहले ईडी ने इस मामले में आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जहां से उन्हें भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। 

साथ ही ईडी को इससे जुड़ी एक डायरी भी बरामद हुई थी। जिसमें कई बातों का खुलासा हुआ था। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग में सचिव रहे आईएएस अधिकारी मनीष रंजन, पीएस संजीव कुमार लाल, घरेलू सहायक जहांगीर आलम से भी उनका आमना-सामना कराया गया और कमीशन वसूली को लेकर कई सवाल पूछे गए। एजेंसी ने पूछताछ के दौरान आलमगीर आलम पर कई सवालों के जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है। 

एजेंसी ने कोर्ट को बताया है कि आलमगीर आलम से पूछताछ में टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े कई नए तथ्य उजागर हुए हैं। टेंडर कमीशन घोटाले में इंजीनियर, अधिकारी व मंत्री का एक संगठित गिरोह सक्रिय था। ईडी ने नमूना के तौर पर जनवरी महीने में पारित 92 करोड़ के 25 टेंडर के ब्यौरे से संबंधित एक पेपर भी कोर्ट में जमा किया था, जिसमें यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि मंत्री आलमगीर आलम ने उक्त सभी 25 टेंडर में कमीशन के रूप में 1.23 करोड़ रुपये लिए थे।

टॅग्स :Alamgi Alamप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण