लाइव न्यूज़ :

झारखंड: रिम्स ने तेज आवाज में संगीत को लेकर मारपीट करने वाले 18 छात्रों को हॉस्टल से निलंबित किया

By विशाल कुमार | Updated: October 13, 2021 15:01 IST

रिम्स के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 18 में से पांच छात्र एक वर्ष की अवधि के लिए छात्रावास परिसर से बाहर होंगे, जबकि शेष 13 को तीन महीने तक छात्रावास क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देविशेष जांच समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई.छात्रों के दो समूहों के बीच तेज आवाज में संगीत बजाने का लेकर झगड़ा हो गया था.पहली बार किसी राज्य द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज द्वारा इस तरह की बड़ी कार्रवाई की गई है.

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने छात्रावास परिसर के अंदर हुए विवाद के सिलसिले में एक साल के लिए कम से कम 18 मेडिकल छात्रों को छात्रावास से बाहर कर दिया है.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष जांच समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज ने औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की.

रिम्स के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 18 में से पांच छात्र एक वर्ष की अवधि के लिए छात्रावास परिसर से बाहर होंगे, जबकि शेष 13 को तीन महीने तक छात्रावास क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

आदेश में कहा गया कि दंड की अवधि के दौरान, छात्रों को रिम्स परिसर के भीतर अन्य सहपाठियों या मेडिकल साथियों के साथ मेस सेवा या साझा कमरे का लाभ उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर रहे छात्र एमबीबीएस 2016 और 2019 बैच और एमएस आई 2018-21 बैच के हैं.

रिम्स में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाल के वर्षों में संभवत: पहली बार किसी राज्य द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज द्वारा इस तरह की बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.

यह घटना 5 सितंबर की है जब अंडरग्रेजुएट छात्रों के दो समूहों के बीच तेज आवाज में संगीत बजाने का लेकर झगड़ा हो गया था.

टॅग्स :झारखंडMedical CollegePolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत