लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: कांग्रेस ने कहा, भाजपा अजेय नहीं है, हम सब मिलकर हारा सकते हैं

By भाषा | Updated: December 23, 2019 20:58 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड में हमारे गठबंधन की निर्णायक जीत पर कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई।’’ पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह दावा भी किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने कहा, ‘‘भाजपा अजेय नहीं है। अगर सभी राजनीतिक दल साथ मिल जाएं और देश के सामने खड़े खतरे को समझ जाएं।निश्चित तौर पर भाजपा पराजित हो सकती है। भविष्य के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी।

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड में हमारे गठबंधन की निर्णायक जीत पर कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई।’’ पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह दावा भी किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में झटका लगा, हरियाणा में झटका लगा और झारखंड में पराजय मिली। 2019 में यह भाजपा की कहानी है।’’

उन्होंने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम झारखंड की जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इतना बड़ा बहुमत दिया है।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘भाजपा अजेय नहीं है। अगर सभी राजनीतिक दल साथ मिल जाएं और देश के सामने खड़े खतरे को समझ जाएं तो निश्चित तौर पर भाजपा पराजित हो सकती है। भविष्य के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी।’’

कांग्रेस मुख्यालय में आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह से महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है, झारखंड की जनता भी उसी रास्ते पर गई है। मुझे विश्वास है कि परिणाम कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में होगा।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ आने वाले समय में जो भी चुनाव होंगे, उनके नतीजे भाजपा के खिलाफ होंगे। इसकी वजह है।

पिछले छह वर्षों में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ने खुद देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है और विवादित मुद्दों के जरिए लोगों का ध्यान असल मुद्दों से हटा दिया है। जितने भी वादे उन्होंने किए थे, वो पूरे नहीं किए।’’

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, ‘‘हमने लोगों के जीवन को छूने वाले मुद्दे उठाते हुए चुनाव लड़ा। हमें विश्वास था कि हम सरकार बनाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन लोग उनके साथ नहीं गए।’’ सिंह ने कहा, ‘‘हमने पहले ही घोषणा की है कि सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे।’’ 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसरघुवर दासनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील