लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: कांग्रेस नेता आजाद ने कहा- महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया

By भाषा | Updated: December 23, 2019 14:07 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘‘जिस तरह से महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है, झारखंड की जनता भी उसी रास्ते पर गई है। मुझे विश्वास है कि परिणाम कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देआगे के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने वाले मुद्दे उठाए: आजाद।झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना चल रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के जीत की ओर अग्रसर होने पर खुशी जताते हुए सोमवार को दावा किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है।

आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह से महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है, झारखंड की जनता भी उसी रास्ते पर गई है। मुझे विश्वास है कि परिणाम कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में होगा।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ आने वाले समय में जो भी चुनाव होंगे, उनके नतीजे भाजपा के खिलाफ होंगे। इसकी वजह है। पिछले छह वर्षों में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ने खुद देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है और विवादित मुद्दों के जरिए लोगों का ध्यान असल मुद्दों से हटा दिया है। जितने भी वादे उन्होंने किए थे, वो पूरे नहीं किए।’’

गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना चल रही है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, 32 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो 23, कांग्रेस 13 और राजद 03 सीटों पर आगे है।

जेवीएम (पी) तीन पर और आजसू भी तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों और रामलीला मैदान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का हवाला देते हुए आजाद ने कहा, ‘‘गोलीबारी में कई लोगों की मौत हुई, कई घायल हो गए तथा पुलिस के लाठीचार्ज में कई बच्चे-बच्चियों की टांगें टूटी हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला।’’ 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाझारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील