लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: राहुल गांधी की रैली का कितना रहा असर, इन पांच जगहों पर किया था प्रचार, कुछ ऐसे रहे नतीजे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 08:22 IST

Jharkhand Results: राहुल ने झारखंड में पाकुड़, हजारीबाग, रांची, सिमडेगा और बड़कागांव में चुनाव प्रचार किये थे। इसमें पाकुड़, सिमडेगा और बड़कागांव में कांग्रेस उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने पांच जगहों पर की थी रैली, तीन पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीतराहुल ने झारखंड में पाकुड़, हजारीबाग, रांची, सिमडेगा और बड़कागांव में चुनाव प्रचार किये थे

Jharkhand Results: झारखंड चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए इस बार किसी झटके से कम नहीं रहे। पार्टी बहुमत के साथ 65 पार का नारा दे रही थी लेकिन आखिरकार उसे 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए जितने मुश्किल सवाल पैदा कर रही है वहीं, कांग्रेस के लिए ये किसी जीवनदान से कम नहीं है।

राहुल गांधी ने झारखंड चुनाव में पांच रैली की और दिलचस्प ये रहा कि पार्टी तीन सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। राहुल ने झारखंड में पाकुड़, हजारीबाग, रांची, सिमडेगा और बड़कागांव में चुनाव प्रचार किये थे। इसमें पाकुड़, सिमडेगा और बड़कागांव में कांग्रेस उम्मीदवार जीत हासिल करने में कामयाब रहे। डालते हैं इन सीटों पर एक नजर...

पाकुड़: कांग्रेस के बड़े चेहरों में से एक आलमगीर आलम इस सीट से विजयी रहे। उन्होंने बीजेपी के वेणी प्रसाद गुप्ता को 65108 वोटों से हराया। आलमगीर आलम यहां से 2014 में चुनाव जीते थे लेकिन खास बात ये रही कि उनके जीत का अंतर इस बार और बढ़ गया। आलम पिछली बार जहां इस सीट से 18066 वोट से विजयी रहे थे, वहीं इस बार उनका ये जीत का अंतर 65 हजार से पार पहुंच गया।

हजारीबाग: यहां बीजेपी के मनीष जयसवाल अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस के रामचंद्र प्रसाद को 51812 मतों से मात दी। जयसवाल पहले भी यहीं से 2014 में विजयी रहे थे। उन्होंने तब 27129 वोट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इससे पहले 2009 और 2005 में यहां कांग्रेस के उम्मीदवार सौरभ नारायण सिंह जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

रांची: इस सीट पर बीजेपी के सीपी सिंह 5904 वोटों से विजयी रहे। ये लगातार छठी बार है जब सीपी सिंह यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। दूसरे नंबर पर जेएमएम की महुआ मांझी रही। महुआ मांझी हार जरूर गई लेकिन उन्होंने सीपी सिंह को उनके ही गढ़ में कड़ी टक्कर दी। वोटों की गिनती के दौरान एक मौका ऐसा भी आया था जब सीपी सिंह पीछे हो गये थे लेकिन आखिरकार उन्होंने वापसी कर ली। सीपी सिंह इससे पहले इसी सीट पर 58863 वोट से विजयी रहे थे।

सिमडेगा: यहां बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। पिछली बार (2014) यहां से बीजेपी की ओर से विमला प्रधान मैदान में थीं और 3194 वोट से विजयी रही थीं। हालांकि, इस बार बीजेपी ने श्रद्धानंद बेसरा को टिकट दिया लेकिन बाजी कांग्रेस के भूषण बारा ने मार ली। हालांकि, जीत का अतंर बेहद कम रहा। कांग्रेस के भूषण इस सीट पर 285 वोट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

बड़कागांव: यहां एक बार फिर कांग्रेस अपनी सीट बचाने में कामयाब रही। इस सीट पर कांग्रेस के अंबा प्रासद ने दूसरे नंबर पर रहे आजसू के रोशन लाल चौधरी को 31514 वोट से मात दी। इससे पहले यहां से 2014 में कांग्रेस से निर्मला देवी विजयी रही थीं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप