लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत उनके ये मंत्री हुए पीछे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी बड़ी हार की ओर

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2019 16:23 IST

Jharkhand Election Results: झारखंड में रघुवर दास समेत उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री भी पीछे चल रहे हैं। झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी हार की ओर बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Results: झारखंड चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए झटकारघुवर दास समेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी बड़ी हार की ओर

Jharkhand Election Results: झारखंड चुनाव के नतीजों ने न केवल उसे राज्य की सत्ता से लगभग बेदखल कर दिया है बल्कि पार्टी के कई बड़े चेहरों को भी कड़ी चुनौती मिल रही है। इसमें सबसे मुख्यमंत्री रघुवर दास का ही नाम है जो बीजेपी के ही बागी और उनकी सरकार में मंत्री रहे सरयू राय से करीब 7500 वोटों से पीछे हो गये हैं। रघुवर की वापसी अब यहां से लगभग मुश्किल दिख रही है। यही नहीं, झारखंड सरकार में रहे तीन मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी हार की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ी हार की ओर

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी चक्रधरपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। चार बजे तक की रिपोर्टस के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुखराव ओरांव के मुकाबले लक्ष्मण 12926 वोट से पीछे हैं। साथ ही झारखंड विधानसभा के स्पीकर और बीजेपी नेता दिनेश ओरांव भी सिसई विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं। जेएमएम के जिगा सुसारन होरो ताजा आंकड़ों के अनुसार दिनेश ओरांव पर 34932 वोटों की बड़ी बढ़त बना चुके हैं।

बता दें कि झारखंड में शाम 4 बजे तक के रुझानों के अनुसार बीजेपी 24 सीटों पर आगे है और एक सीट पर उसे जीत मिल गई है।

वहीं, राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर रही जेएमएम 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को 14 और आरजेडी को 4 सीटों पर बढ़त हासिल है। इन तीनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। ऐसे में ये महागठबंधन 46 सीटों पर आगे है। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में बहुमत के लिए 41 सीटे जरूरी हैं।

झारखंड सरकार ये मंत्री पीछे 

झारखंड सरकार में श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण मंत्री राज पालिवार मधुपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। उन्हें जेमएम के हाजी हुसैन अंसारी से टक्कर मिली है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार राज 10382 सीटों से अभी पीछे हैं। कोडरमा से बीजेपी की नीरा यादव भी राष्ट्रीय जनता दल के अमिताभ कुमार से पीछे चल रही हैं। नीरा झारखंड सरकार में मानव संसाधन विकास, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं और अभी 2062 वोट से पीछे चल रही हैं।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रघुवर दासकांग्रेसहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील