लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Politics News: नए साल पर झारखंड में सियासत तेज, गांडेय सीट से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा, आखिर क्या है वजह, 2024 में विधानसभा चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2024 20:24 IST

Jharkhand Politics News: विधानसभा अध्यक्ष द्वारा झामुमो विधायक का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद विधानसभा सचिवालय ने आनन-फानन में गांडेय विधानसभा सीट के खाली होने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।इस्तीफा सौंपने के बाद सरफराज अहमद वापस दिल्ली रवाना हो गए। इस्तीफा देने के बाद झारखंड में सियासी संग्राम के संकेत मिलने लगे हैं।

Jharkhand Politics News: साल 2024 के पहले दिन शुरुआत झारखंड की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत से हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। सरफराज अहमद गिरिडीह के गांडेय सीट से विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

यही नहीं विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा झामुमो विधायक का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद विधानसभा सचिवालय ने आनन-फानन में गांडेय विधानसभा सीट के खाली होने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। वहीं, अपना इस्तीफा सौंपने के बाद सरफराज अहमद वापस दिल्ली रवाना हो गए। विधायक सरफराज अहमद के अचानक इस्तीफा देने के बाद झारखंड में सियासी संग्राम के संकेत मिलने लगे हैं।

जैसे ही यह खबर आई कि सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है तो इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया। सरफराज अहमद ने तो इस्तीफे की वजह नहीं बताई है, लेकिन कहा जा रहा है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत ही विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा हुआ है। सत्ताधारी दल के विधायक के इस्तीफे पर भाजपा ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भविष्यवाणी कर दी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की अगली मुख्यमंत्री होंगी। दरअसल, झारखंड में कथित जमीन घोटाले की आंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच चुकी है।

जमीन घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी के 6 समन भेजने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। इसके बाद 29 दिसंबर को 7वां समन जारी करते हुए ईडी ने उनसे पूछा कि वे पूछताछ के लिए कब और कहां उपलब्ध रहेंगे। इसका जवाब देने के लिए ईडी ने हेमंत सोरेन को दो दिन का समय दिया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

ऐसे में गिरफ्तारी के संभावित खतरे को देखकर हेमंत सोरेन कुर्सी बचाने के वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं। सियासी गलियारे में चर्चा तेज है कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन की ताजपोशी की तैयारी कर रहे हैं और गांडेय विधायक का इस्तीफा इसी तैयारी का एक हिस्सा है।

सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना चाहते हैं और उस सीट से अपनी पत्नी को झामुमो उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। गांडेय के झामुमो विधायक का इस्तीफा इसी वैकल्पिक रास्ते का हिस्सा बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि अगर ईडी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करती है तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। 

टॅग्स :Jharkhand Assemblyझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनHemant Soren
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप