लाइव न्यूज़ :

झारखंड पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 02:00 IST

Open in App

हजारीबाग, 28 जून झारखंड में सोमवार को हजारीबाग एवं मेदिनीनगर की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया और इसके 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से अब तक चोरी की कुल दस कारें एवं अन्य चार पहिया वाहन बरामद करने में सफलता पायी है।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि हजारीबाग की पुलिस ने उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेदिनीनगर पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की और वाहन चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर दर्जन भर अपराधियों को धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक इस मामले में गिरोह से मिली सूचनाओं के आधार पर कुल दस चार पहिया वाहन बरामद कर लिये हैं।

अधिकारी ने बताया कि जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला कि गिरोह के लोग झारखंड और आसपास के इलाकों से चार पहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें नेपाल या बिहार में बेच दिया करते थे।

गिरोह के सरगना राकेश कुमार पांडेय ने पकड़े जाने के बाद अपने गिरोह के काम के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों के बारे में तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए