लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुरः पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल, उसकी बेटी समेत मां की मिली लाश, पुलिस महकमे में मची खलबली

By अनिल शर्मा | Updated: July 22, 2022 11:21 IST

 जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि फ्लैट में एक लेडी कांस्टेबल अपनी मां और बेटी के साथ रहती थी। पिछले 2 दिनों से किसी ने उन्हें नहीं देखा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कॉन्स्टेबल अपनी नाबालिग बेटी और मां के साथ रह रही थी पुलिस के मुताबिक 2 दिनों से कांस्टेबल घर से बाहर नहीं निकली थीशवों पर चोट के निशान और बाहर से दरवाजा बंद पाए जाने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है

जमशेदपुर:  गोलमुरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर के स्टाफ क्वार्टर में 3 लोगों के मृत पाए जाने के बाद इलाके में खलबली मच गई है। घर में से एक महिला कॉन्स्टेबल, उसकी मां और बेटी की लाशें मिली हैं।

 जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि फ्लैट में एक लेडी कांस्टेबल अपनी मां और बेटी के साथ रहती थी। पिछले 2 दिनों से किसी ने उन्हें नहीं देखा था। प्रभात कुमार ने कहा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। जब उसे खोला गया तो देखा गया कि अंदर तीनों के मृत शरीर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बताया जा रहा है कि  इलाके से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंद मकान को तोड़कर महिला आरक्षक सविता रानी हेमब्रोम, उसकी नाबालिग बेटी और मां लखिया हेमब्रोम के शव बरामद किए।

पुसिस ने घर में से बरामद तीनों शवों को बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। फोरेंसिक विभाग के विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं। एसएसपी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर डेरा डाले हुए है।

उन्होंने बताया कि 2 दिनों से कांस्टेबल घर से बाहर नहीं निकली थीं। घर बाहर से बंद था। इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है, कि किसी ने तीनों की हत्या कर दी है। एसएसपी ने कहा कि शरीर पर जिस तरह से चोट के निशान पाए गए हैं उससे हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

टॅग्स :JamshedpurJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास