लाइव न्यूज़ :

Paanch Prana: क्या है 'पंच प्रण'?, झारखंड भाजपा ने किया वादा, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2024 05:27 IST

Jharkhand Paanch Prana: भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में यहां 'पंच प्रण' जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Paanch Prana: झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।Jharkhand Paanch Prana: मिशन के तहत 'गोगो-दीदी' योजना शुरू करेगी।Jharkhand Paanch Prana: 15 नवंबर 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

Jharkhand Paanch Prana: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 'पंच प्रण' जारी किया, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और सभी के लिए घर का वादा किया गया है। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में यहां 'पंच प्रण' जारी किया। झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

झारखंड राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने को रेखांकित करने के लिए भाजपा अपने घोषणापत्र की 25 और मुख्य बातें जारी करेगी। इसके साथ पार्टी अंत में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 150-सूत्री दस्तावेज जारी करेगी। झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था, जो बिरसा मुंडा की जयंती भी है।

'पंच प्राण' की विस्तार से चर्चा करते हुए मरांडी ने कहा कि राज्य के परिवार 500 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इसके अलावा, साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "इसके अलावा सरकारी विभागों में रिक्त 2,87,500 पदों को भरा जाएगा। पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नवंबर 2025 तक 1.5 लाख पद भरे जाएंगे।"

मरांडी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को दो साल तक 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी देगी, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत 'गोगो-दीदी' योजना शुरू करेगी और इसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2,100 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, "पार्टी के घोषणापत्र में जतायी गयी प्रतिबद्धताओं में सभी के लिए आवास भी शामिल है।" 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडBJPहेमंत विश्व शर्माशिवराज सिंह चौहानबाबूलाल मरांडीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप