लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Naxal encounter: पुलिस ने मुठभेड़ में चार माओवादियों को मार गिराया, तीन पर था लाखों का इनाम, महिला नक्सली समेत 2 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2024 14:28 IST

Jharkhand Naxal encounter: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम चार माओवादी मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई।मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया।जोनल कमांडर, सब-जोनल कमांडर, एरिया कमांडर और संगठन का कार्यकर्ता शामिल है। 

Jharkhand Naxal encounter: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 10 लाख रुपए के इनामी जोनल कमांडर भी शामिल है। जबकि एक सब जोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर के साथ-साथ एक महिला नक्सली को भी सुरक्षाबलों मार गिराया। जबकि एक महिला नक्सली समेत 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। 

चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक महिला और चार पुरुष नक्सली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों में तीन पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था।

इनमें 10 लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, पांच लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, दो लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम शामिल है। इनके अलावा जिस महिला नक्सली की मौत हुई है, उसकी पहचान जुनगा पूर्ति उर्फ मारला के रूप में की गई है।

आशुतोष शेखर ने बताया कि गुवा के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की। लगभग घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। सुरक्षाबलों की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके से पुलिस ने कई हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के पास से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

टॅग्स :झारखंडनक्सल हमलानक्सलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम