लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Monsoon: 19 जून को मानसून, झारखंड में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक, डाल्टनगंज में पारा 46.5

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2024 14:14 IST

Jharkhand Monsoon: 16 जून के बाद इसमें तेजी आने की संभावना है और हम 19 जून के आसपास झारखंड में मानसून के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून की मौजूदा प्रगति धीमी है।2010 से यह 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है।जून में बारिश कम और जुलाई में ज्यादा हो सकती है।

Jharkhand Monsoon: भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण झारखंड में बारिश में कमी बढ़कर 54 प्रतिशत हो गई है तथा यह कमी और बढ़ सकती है, क्योंकि राज्य में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है। झारखंड के अधिकांश भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और बृहस्पतिवार को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, "मानसून की मौजूदा प्रगति धीमी है।

16 जून के बाद इसमें तेजी आने की संभावना है और हम 19 जून के आसपास झारखंड में मानसून के आने की उम्मीद कर रहे हैं।" झारखंड में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 10 जून है। हालांकि, मौसम विभाग के मानसून आगमन रिकॉर्ड के अनुसार, 2010 से यह 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है।

आनंद ने कहा कि मौजूदा स्थिति से पता चलता है कि जून में बारिश कम और जुलाई में ज्यादा हो सकती है। झारखंड में 1 जून से 13 जून तक 43.4 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले मात्र 20.2 मिमी वर्षा हुई है, जो 54 प्रतिशत कम है। चार महीने के बरसात के मौसम के लिए बारिश की गिनती 1 जून से शुरू होती है। इस बीच, झारखंड के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है।

बृहस्पतिवार को राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान झारखंड के डाल्टनगंज जिले में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद गढ़वा में 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस जबकि रामगढ़ में 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। झारखंड की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टझारखंडभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील