लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Minister Secretary ED: ईडी छापेमारी में ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस के केबिन से मिला रुपयों का बंडल, आलमगीर आलम पर कसा शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2024 18:29 IST

Jharkhand Minister Secretary ED: जहांगीर के बयान के बाद संजीव लाल की बोलती बंद हो गई है। अब वह मंत्री का भी राज खोल सकता है। छापेमारी में ईडी ने कई कागजात भी बरामद किए हैं, जिनमें बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े ब्योरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑफिस से कैश बरामद होने की खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल ईडी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। संजीव लाल ने शुरुआती पूछताछ में इनकार किया था कि जहांगीर के फ्लैट से मिली रकम उनकी है।

Jharkhand Minister Secretary ED: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी यह पता लगाने में जुट गई है कि बरामद कैश के असली मालिक कौन है? इस मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए ईडी ने बुधवार को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के चैंबर को खंगाला। टीम के साथ संजीव लाल भी मौजूद थे। इस दौरान संजीव लाल के केबिन में ईडी को नोटों का बंडल मिला। ऑफिस से कैश बरामद होने की खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल ईडी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सूत्रों की मानें तो ईडी इस मामले में झारखंड सरकार के कांग्रेसी मंत्री आलमगीर आलम से इसका हिसाब पूछने की तैयारी कर रही है। एजेंसी की ओर से उन्हें जल्द ही समन किया जाएगा। कारण कि मंत्री के पीएस संजीव कुमार लाल के घरेलू सहायक जहांगीर आलम ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूल किया है कि वह कमीशन और रिश्वत से जुटाई रकम का केयरटेकर था, जिसके एवज में उसे महीने के करीब पंद्रह हजार रुपए की पगार मिलती थी। जहांगीर को मंत्री आलमगीर ने ही अपने पीएस संजीव कुमार लाल के यहां नौकरी पर रखवाया था।

इसके पहले कुछ दिनों तक उसने मंत्री के आवास पर भी काम किया। मंत्री के पीएस संजीव लाल ने उसके लिए रांची के गाड़ीखाना में सर सैयद रेसिडेंसी अपार्टमेंट में फ्लैट लिया था। संजीव लाल हर एक-दो दिन में उसे रुपयों का बैग या थैला देते थे, जिसे वह इस फ्लैट की अलमारियों में लाकर रखता था।

हालांकि संजीव लाल ने शुरुआती पूछताछ में इनकार किया था कि जहांगीर के फ्लैट से मिली रकम उनकी है। लेकिन पुख्ता सबूत और जहांगीर के बयान के बाद संजीव लाल की बोलती बंद हो गई है। अब वह मंत्री का भी राज खोल सकता है। छापेमारी में ईडी ने कई कागजात भी बरामद किए हैं, जिनमें बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े ब्योरे हैं।

इसके अलावा ईडी की ओर से राज्य के मुख्य सचिव को ग्रामीण विकास विभाग में गड़बड़ियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखी गई एक चिट्ठी भी मिली है। माना जा रहा है कि सरकार ने ईडी की चिट्ठी पर कार्रवाई करने के बजाय उसे लीक कर विभाग के अफसरों तक पहुंचा दिया। ईडी की मानें तो ग्रामीण विकास विभाग की विकास योजनाओं में 15 फीसदी की दर से कमीशन की वसूली होती थी।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव लाल पर आरोप है कि वे टेंडर मैनेज कर कमीशन की रकम वसूलते थे। इंजीनियर और ठेकेदारों से कमीशन की रकम वसूली जाती थी। बताया जाता है कि कमीशन की रकम मंत्री आलमगीर आलम के सहायक जहांगीर आलम के पास रखी जाती थी। यहीं से ये पैसे बड़े अफसरों और नेताओं को जाते थे। 

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह