लाइव न्यूज़ :

झारखंड: कांग्रेस ने मांडर उपचुनाव में बंधू तिर्की की बेटी को उतारा, तिर्की को सजा मिलने के बाद खाली हुई है सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 07:43 IST

आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने और तीन वर्ष की सजा पाने के बाद विधायक बंधु तिर्की की विधानसभा की सदस्यता आठ अप्रैल को खत्म हो गयी थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मांडर में उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पी नेहा तिर्की मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगी।अभी मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।माकपा ने पहली बार यहां से अपने प्रत्याशी सुभाष मुंडा को उतारने की घोषणा कर दी है।

रांची:झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की मांडर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगी। इसका फैसला बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की ओर से मुकुल वासनिक द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस की ओर से शिल्पी उम्मीदवार होंगी। शिल्पी नेहा तिर्की दो जून को रांची समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने और तीन वर्ष की सजा पाने के बाद विधायक बंधु तिर्की की विधानसभा की सदस्यता आठ अप्रैल को खत्म हो गयी थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मांडर में उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

इस सीट के लिए अभी मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि, माकपा ने पहली बार यहां से अपने प्रत्याशी सुभाष मुंडा को उतारने की घोषणा कर दी है।

टॅग्स :झारखंडउपचुनावकांग्रेसहेमंत सोरेनBJPसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप