लाइव न्यूज़ :

झारखंड लोकसभा: 12 सीटों पर एनडीए की जीत; शिबू सोरेन, बाबूलाल, सुबोधकांत जैसे दिग्गज हारे

By भाषा | Updated: May 23, 2019 20:36 IST

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से अधिकतर के परिणाम आ गए हैं लेकिन कुछ सीटों के परिणाम तकनीकी कारणों से घोषित नहीं किए गए हैं। सभी 14 सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवार या तो जीत दर्ज कर चुके हैं अथवा आगे हैं। गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देजमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो ने झामुमो के चंपई सोरेन को 301036 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। कीर्ति पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की दरभंगा सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे।

 झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को 2014 के आम चुनावों में भी झारखंड में इतनी ही सीटें मिली थीं। दूसरी ओर, राज्य में मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी दुमका की अपनी परंपरागत सीट से, उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से अधिकतर के परिणाम आ गए हैं लेकिन कुछ सीटों के परिणाम तकनीकी कारणों से घोषित नहीं किए गए हैं। सभी 14 सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवार या तो जीत दर्ज कर चुके हैं अथवा आगे हैं। गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है।

जबकि सिंहभूम की सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है और राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने पास बरकरार रखी है। झाविमो के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्नपूर्णा देवी से 4,54,764 मतों के भारी अंतर से हार गए हैं। इसी प्रकार दुमका से झामुमो के मुखिया उर्फ गुरू जी शिबू सोरेन भाजपा के सुनील सोरेन से 43,853 मतों से हार गए हैं।

राज्य की मुख्य विपक्षी झामुमो की यह हार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पार्टी के संस्थापक रहे हैं। भाजपा के रांची से उम्मीदवार संजय सेठ ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को 2,81,269 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया है। पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम ने राष्ट्रीय जनता दल के घूरन राम को 4,75,284 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया।

जमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो ने झामुमो के चंपई सोरेन को 301036 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। हजारीबाग सीट पर केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 4,75,794 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे ने झाविमो के प्रदीप यादव को 1,71,702 मतों के भारी अंतर से पराजित कर सीट अपने कब्जे में रखी। गिरिडीह से भाजपा समर्थित आजसू उम्मीदवार एवं झारखंड सरकार के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगन्नाथ महतो को 2,48,347 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।

दुमका से आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के सुनील सोरेन ने महागठबंधन के मुख्य घटक दल झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी को पराजित कर इतिहास रच दिया। धनबाद से भाजपा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति आजाद को 3,90,209 मतों से पराजित किया।

कीर्ति पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की दरभंगा सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार एवं विधायक मनोज कुमार यादव को 2,83,284 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। राजमहल (अनुसूचित जनजाति) सीट पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हंसदा से 98658 मतों से लगातार दूसरी बार पराजित हुए और इन चुनावों में यही एक मात्र सीट झामुमो जीत सकी है।

लोहरदगा में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को 9459 मतों से पराजित किया। वह सुखदेव भगत से मतगणना के दौरान लंबे समय तक पीछे चल रहे थे।

दूसरी तरफ, खूंटी से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मतगणना के अंतिम कुछ चरणों में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात्र 1098 मतों के अंतर से पराजित किया जिसके चलते कांग्रेस यहां से पुनर्गणना की मांग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी एवं सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुआ को 72,845 मतों से पराजित कर भाजपा को आश्चर्यचकित कर दिया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावझारखंड लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप