लाइव न्यूज़ :

झारखंड के लोहरदगा में आईईडी ब्लास्ट में CRPF कोबरा के दो जवान गंभीर रूप से घायल, नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2022 17:17 IST

झारखंड के लोहरदगा जिले के उग्रवाद प्रभावित इलाके बुलबुल में ये घटना हुई. उग्रवादियों की तलाश में जवान गए थे, तभी आईईडी ब्लास्ट हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के लोहरदगा जिले के बुलबुल इलाके में सर्च अभियान के दौरान IED ब्लास्ट। 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के हथियारबंद दस्ते की जानकारी मिलने के बाद जंगल में गए थे जवान।

रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले के उग्रवाद प्रभावित इलाके बुलबुल में उग्रवादियों की तलाश में गई पुलिस आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गई. इस विस्फोट में सीआरपीएफ कोबरा के दो जवान घायल हो गये. घायल जवानों का नाम दिलीप कुमार(29) और नारायण दास (38) है. दोनों जवानों को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों जवान खतरे से बताए जा रहे हैं. दोनों सीआरपीएफ कोबरा 203 बटालियन के जवान हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जवान दिलिप के पांव अब नहीं रहा जबकि दूसरे के कमर से उपर जख्म है. सभी जवान बुलबुल इलाके में उग्रवादियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान दिलीप कुमार एवं नारायण दास बारूदी सुरंग (आईईडी) की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तुरंत हेलिकॉप्टर से रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के दल की तलाश में गई थी पुलिस

बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू का हथियारबंद दस्ता पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगलों में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन की टीम छापेमारी अभियान में निकल चुकी थी. 

गुरुवार को उग्रवादियों एवं पुलिस के बीच इसी इलाके में मुठभेड़ हुई थी. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग गए थे. पुलिस को उग्रवादियों के कुछ सामान भी हाथ लगे थे. शुक्रवार को पुलिस उग्रवादियों की तलाश में इसी इलाके में छापामारी कर रही थी. तभी अचानक बुलबुल इलाके में आईईडी विस्फोट हो गया और कोबरा के दो जवान घायल हो गये. आनन-फानन में इसकी सूचना झारखंड पुलिस मुख्यालय को दी गई और रांची से हेलिकॉप्टर मंगाया गया.

नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज हुआ

पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. हालांकि पूरे मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं. वहीं, थाना प्रभारी ऋषि कांत ने आईईडी विस्फोट में कोबरा जवान के घायल होने की पुष्टि की है. 

यहां बता दें कि लोहरदगा जिले में पिछले कुछ समय से उग्रवादी घटनाओं में बढोत्तरी हुई है. उग्रवादी गतिविधियां भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. इस घटना के बाद नक्सलियों के खिलाफ अभियान को सतर्कता के साथ और भी तेज कर दिया गया है.

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए