लाइव न्यूज़ :

झारखंडः स्टीफेन मरांडी प्रोटेम स्पीकर चुने गए, विधानसभा का पहला सत्र 6 से 8 जनवरी तक

By भाषा | Updated: December 31, 2019 19:23 IST

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक मरांडी को शपथ दिलायी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी डा. रामेश्वर उरांव एवं सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे। हेमंत के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं अन्य नेता तथा अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देमरांडी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद सात जनवरी को नये विधानसभाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।नयी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 29 दिसंबर को इस आशय का निर्णय लिया गया था।

स्टीफेन मरांडी को झारखंड की पांचवीं विधानसभा का अस्थायी विधानसभाध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) बनाया गया है और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक सादे समारोह में राजभवन में उन्हें शपथ दिलायी।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक मरांडी को शपथ दिलायी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी डा. रामेश्वर उरांव एवं सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे। हेमंत के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं अन्य नेता तथा अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

मरांडी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद सात जनवरी को नये विधानसभाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। राज्य विधानसभा का प्रथम सत्र 6 से 8 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें सात जनवरी को दिन में साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

नयी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 29 दिसंबर को इस आशय का निर्णय लिया गया था। मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार सत्र के प्रथम दिन 6 जनवरी को 81 सदस्यीय विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी जबकि दूसरे दिन 7 जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा।

उसके बाद 11.30 बजे पूर्वाह्न में विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। सात जनवरी को ही वित्तीय वर्ष 2019-2020 का द्वितीय अनुपूरक व्यय ब्यौरा पेश किया जाएगा। प्रथम सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा और इस पर चर्चा होगी।

आठ जनवरी को ही वित्तीय वर्ष 2019-2020 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा, मतदान और तत्संबंधी विनियोग विधेयक को पारित कराया जायेगा। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडीहेमंत सोरेनशिबू सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील