लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Ki Taja Khabar: दो दिन बाद आज फिर से कोरोना ने दिया दस्तक, चार मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 119

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2020 18:59 IST

राज्य में कोरोना के अभी कुल 89 एक्टिव मामले हैं.  डॉक्‍टरों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी तेज गति से हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है.आज आये चार मामलों में से 3 रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी से और एक बेड़ो से है.

रांची: झारखंड में बीते दों दिनों से कोरोना वायरस से मिली राहत के बाद आज फिर से संक्रमण ने दस्तक दे दी है. दो दिनों की शांति के बाद आज चार नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इन आंकडों के साथ झारखंड में संक्रमितों की संख्या 119 हो गई है. आज आये चार मामलों में से 3 रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी से और एक बेड़ो से है. हिंदपीढ़ी से मिले कोरोना के मरीजों में दो पुरुष और एक महिला है. 

यहां बता दें झारखंड में लगातार दूसरे दिन कोई भी कोरोना वायरस संक्रमण का मामला सामने नहीं आने से शासन राहत की सांस लेने लगा था और कयास लगाये जाने लगे थे कि झारखंड में अब कोरोना ने दम तोड़ दिया है. लेकिन आज फिर से 4 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलेने के बाद सूबे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि इससे पहले बीते 2 मई देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. 

वहीं रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी लैब के एक कर्मारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रिम्स में टेस्ट नहीं हो रहा था. राज्य में पिछले दो दिनों से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला था, जिससे राज्यवासियों ने राहत की सांस ली थी. 5 मई को यानी आज रिम्स में कोरोना की जांच फिर से शुरू हो गई है, जिसके बाद हिंदपीढ़ी से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई और झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 119 हो गई. 

जबकि विभिन्न अस्पतालों में 89 लोगों का इलाज चल रहा है. राज्य में कोरोना के अभी कुल 89 एक्टिव मामले हैं.  डॉक्‍टरों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी तेज गति से हो रही है. रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी में 63 मरीज कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं. स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत