लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Ki Khabar: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 38 पर, तबलीगी से जुड़े ज्यादा हैं संक्रमित

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2020 17:37 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर तक 93 टेस्‍ट किए गए. इसमें 89 निगेटिव और चार पॉजिटिव पाए गए.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी को प्रशासन ने सील कर रखा है. धनबाद का संक्रमित मरीज कुछ दिन पहले ही बोकारो से यहां आया था.

रांची:झारखंड में दिन-ब-दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ रही है. सरकार इस वायरस को फैलने से रोकने की जितनी कोशिश कर रही है, कुछ लोग उन कोशिशों को विफल करने में लगे हैं.

सूबे में आज 4 और कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसमें से तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज रांची के हिंदपीढी से मिले हैं और एक मरीज की सिमडेगा से है. सिमडेगा में मिलने वाला मरीज तबलीगी जमात से है. एक धनबाद का है. इसतरह राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 38 हो गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर तक 93 टेस्‍ट किए गए. इसमें 89 निगेटिव और चार पॉजिटिव पाए गए. इसमें 2 मामले रांची के हिंदपीढ़ी, एक रांची के बेडो प्रखंड और एक सिमडेगा का है. बता दें कि रांची का हिंदपीढी कोरोना मरीजों का ’हब’ बनता जा रहा है. अधिकतर मामले यहीं से निकल कर आ रहे हैं. सभी मरीजों का इलाज रांची के रिम्‍स में चल रहा है. रांची की बात करें तो अब तक 21 मामले सामने आ गए हैं. 

इसमें एक की मौत हो गई है. मृतक व्‍यक्ति की पत्‍नी भी कोरोना पॉजिटिव है. इधर, तीन दिन पहले एक बच्‍चे को जन्‍म दिए एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव है. उसका बच्‍चा भी रिम्‍स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है. शनिवार को भी रांची में कोरोना का एक मरीज मिला था. इसके अलावा धनबाद में एक मरीज टेस्‍ट में पॉजिटिव पाया गया था. प्रदेश में 38 कोरोना संक्रमित मरीजों में से कम से कम 32 तबलीगी जमात से जुडे हैं.

झारखंड के हॉट स्पॉट हिंदपीढी को प्रशासन ने सील कर रखा है. इसके बावजूद यहां से लोग अन्य जिलों में पहुंच रहे हैं, इससे प्रशासन चिंतित है. बताया जाता है कि धनबाद का संक्रमित मरीज कुछ दिन पहले ही बोकारो से यहां आया था. जबकि रांची में कोरोना संक्रमित मिला मरीज त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहने वाला विदेशी मौलवी है. उसे कुछ दिन पहले ही रांची के हिंदपीढी इलाके के बडी मस्जिद से पकडा गया था.

धनबाद में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. शनिवार की देर रात धनबाद डीसी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की. पिछले दिनों ही वह बोकारो में अपनी गर्भवती पत्नी से मिलकर धनबाद आया था. इससे पहले भी धनबाद के कुमारधूबी में कोरोना संक्रमित का पहला मरीज मिला था. इसके बाद पूरे जिले को अलर्ट कर दिया गया था. 

कोरोना पॉजिटिव पाया गया दूसरा मरीज डीएस कॉलोनी हीरापुर का रहनेवाला है. वह रेलवे का कर्मचारी है और फिलहाल रेलवे अस्पताल में भर्ती है. गोमिया से लौटने के बाद उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी. अब उसकी गर्भवती पत्नी के साथ अन्य परिजनों की भी जांच की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग वैसे लोगों की भी सूची बनाने में जुट गया है जिन लोगों से रेलकर्मी ने मुलाकात की थी. इस सूचना मिलने के बाद रेलवे अस्पताल में हडकंप मच गया.

इधर, प्रशासनिक सेवा के एक सेवानिवृत्त पदाधिकारी की गुडगांव स्थित एक अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई. वे वहां कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. रांची के जोडा तालाब के पास एक अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की भी पुष्टि हुई थी. वे 1 अप्रैल से रांची के लेक व्‍यू अस्‍पताल में इलाजरत थे. जिसके बाद उन्‍हें एयरलिफ्ट कर गुडगांव के मेदांता में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं रांची जिला प्रशासन ने लेक व्‍यू अस्‍पताल के सभी स्‍टाफ को क्‍वारंटाइन कर दिया है. 

साथ ही जिला प्रशासन ने उस दौरान लेक व्‍यू अस्‍पताल में इलाज कराने वाले सभी लोगों से प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है. रिटायर्ड डीडीसी के बेटे भी आईपीएस अधिकारी हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि उनमें या परिवार का कोई सदस्य संक्रमित हो. एयर एंबुलेंस या अस्पताल में भी संक्रमण से इनकार नहीं किया जा सकता.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील