लाइव न्यूज़ :

झारखंड: जमशेदपुर में तंत्र सिद्धि के लिए युवक की बलि चढ़ाने का मामला सामने आया, पुलिस जांच में जुटी

By विशाल कुमार | Updated: January 15, 2022 15:38 IST

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में युवक का शव झाड़ी से बरामद किया गया. मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये हैं. शव के आसपास शराब की बोतल के अलावा तंत्र-मंत्र की सामग्री मिली है. ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि तंत्र सिद्धि के लिए बलि चढ़ाई गई है.

Open in App
ठळक मुद्देयुवक का शव झाड़ी से बरामद किया गया.शव के आसपास शराब की बोतल के अलावा तंत्र-मंत्र की सामग्री मिली है.ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि तंत्र सिद्धि के लिए बलि चढ़ाई गई है. 

रांची:झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबानी में तंत्र सिद्धि के लिए एक शख्स की बलि चढ़ा देने का मामला सामने आया है. पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

युवक का शव झाड़ी से बरामद किया गया. मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये हैं. शव के आसपास शराब की बोतल के अलावा तंत्र-मंत्र की सामग्री मिली है.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर बिखरी साधना सामग्री जब्त कर ली है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है. ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि तंत्र सिद्धि के लिए बलि चढ़ाई गई है. 

उसके कान के पास चोट के निशान थे. इसके अलावा चेहरे पर भी खून लगा था. अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. 

शव के पास से एक ही महिला की दो तस्वीरें मिली हैं, जिनमें सिंदूर लगा कर पूजा किए जाने जैसा लग रहा है. इसके अलावा तस्वीर के साथ कौड़ी भी मिली है. आमतौर पर कौड़ी का इस्तेमाल तंत्र विद्या में किया जाता है. 

मृतक ने जींस, पैंट व शर्ट के अलावा जैकेट पहन रखी थी. पुलिस ने खून लगा पत्थर समेत अन्य सामान जब्त किया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस उसके परिवार के लोगों की तलाश कर रही है.

इधर, घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सीसीआर सह प्रभारी सिटी डीएसपी अनिमेष गुप्ता भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की है. उन्होंने शव की पहचान का आदेश दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

टॅग्स :झारखंडJamshedpurPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत