लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, जानें क्या है पूरा मामला?

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2023 15:21 IST

झारखंड हाईकोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुनवाई हुई है। कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित अपने पास रख लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड हाईकोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुनवाई हुईअदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा मामला साल 2018 का है जब चाईबासा में राहुल गांधी ने एक बयान दिया था

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में झारखंड हाईकोर्ट से मंगलवार को सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत में न्यायमूर्ति अंबुजनाथ ने बहस संपन्न की और कोर्ट में दोनों पक्षों को दलीलों का सारांश दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। 

मामला साल 2018 का है जब राहुल गांधी ने चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद स्थानीय भाजपा नेता नवनी झा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।

ये मामला रांची की निचली अदालत में दर्ज कराया था, वहीं चाईबासा में एक अन्य मामला भी दर्ज कराया गया। फिलहाल दोनों मामले कोर्ट में लंबित है। जानकारी के अनुसार, झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ कुल तीन मानहानि के मामले चल रहे हैं। 

अमित शाह के खिलाफ दिया था बयान 

गौरतलब है कि साल 2018 में राहुल गांधी ने भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने एक सभा के दौरान कहा था कि बीजेपी में कोई हत्यारा ही पार्टी अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में नहीं।

भाजपा नेता द्वारा इस मामले में केस दर्ज कराए जाने के बाद झारखंड की निचली अदालत ने कांग्रेस नेता को नोटिस जारी किया था।  निचली अदालत द्वारा जारी नोटिस को रद्द करने के लिए इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और दीपांकर राय ने पक्ष रखा। मामले में अदालत ने कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करते हुए इसे 16 मई तक के लिए बढ़ा दिया था। 

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में एक और मानहानि का मामला चल रहा है। इसके तहत 22 मई को उन्हें रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना होगा। 

टॅग्स :राहुल गांधीJharkhand High Courtझारखंडकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर