लाइव न्यूज़ :

झारखंड HC से लालू प्रसाद यादव को राहत, बढ़ाई गई अंतरिम जमानत अवधि

By भाषा | Updated: August 17, 2018 17:28 IST

अदालत ने लालू यादव को दी गयी अंतरिम जमानत की अवधि एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी। पहले उन्हें 20 अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई थी।

Open in App

रांची, 17 अगस्त:झारखंड उच्च न्यायालय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत सभी तीन मामलों में स्वास्थ्य कारणों से दी गई अंतरिम जमानत की अवधि शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए 27 अगस्त तक बढ़ा दी। 

न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने राजद नेता की अंतरिम जमानत की अवधि बढा़ते हुये कहा कि उनकी जमानत याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई की जायेगी। अदालत ने सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद के अधिवक्ताओं की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि राजद नेता को अभी उचित इलाज के लिए और समय की आवश्यकता है। 

अदालत ने लालू यादव को दी गयी अंतरिम जमानत की अवधि एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी। पहले उन्हें 20 अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई थी। अदालत ने लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दायर अंतरिम याचिका पर सुनवाई करते हुए 11 मई को छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत स्वीकृत की थी जिसकी अवधि बाद में समय समय पर बढ़ाई जाती रही है। 

हालांकि देवघर मामले में अदालत ने लालू की नियमित जमानत याचिका 23 फरवरी को खारिज कर दी थी और कहा था कि उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।

अदालत में लालू को चिकित्सिकीय आधार पर अंतरिम जमानत देने की याचिका दायर की गयी थी जो न्यायमूर्ति अपरेश सिंह की पीठ के सामने सुनवाई के लिए लगी थी। लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि उन्होंने अदालत में देवघर के साथ चाईबासा और दुमका कोषागार मामलों में भी अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिकाएं दायर की थीं और अदालत ने आज भी तीनों मामलों में सुनवाई कर एक साथ लालू यादव को राहत दी।

लालू यादव दुमका कोषागार मामले में चौदह वर्ष की सजा सुनाये जाने के बाद से यहां स्थित रिम्स अस्पताल से दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के लिए चले गये थे। एम्स में इलाज कराने के बाद तीस अप्रैल को वह रिम्स वापस लाये गये थे जहां न्यायिक हिरासत में उनका इलाज चल रहा था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब