लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाले मामलाः हाईकोर्ट ने लालू यादव की जमानत अवधि बढ़ाई, 15 अगस्त होने वाली थी खत्म 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2018 18:42 IST

लालू प्रसाद यादव की औपबंधिक जमानत अवधि 15 अगस्त को खत्म होने वाली थी। जिसे लेकर शुक्रवार को हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई।

Open in App

रांची, 10 अगस्तः बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की औपबंधिक जमानत की अवधि 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड हाईकोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने औपबंधिक जमानत की अवधि पांच दिन बढ़ाने का फैसला लिया है।

यहां बता दें कि लालू प्रसाद यादव की औपबंधिक जमानत अवधि 15 अगस्त को खत्म होने वाली थी। जिसे लेकर शुक्रवार को हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत में इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई जिसमें औपबंधिक जमानत की अवधि 5 दिन तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई अगले शुक्रवार को होगी। 

लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट से तीन महीने के लिए औपबंधिक जमानत जमानत मिली हुई थी, जिसकी अवधि 15 अगस्त को पूरी हो रही थी। जिसे बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। वहीं, कोर्ट ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर सीबीआई से जवाब मांगा है। लालू प्रसाद यादव की ओर से जमानत अवधि बढ़ाने के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर की गई थी। अब इस मामले में अगली सुनवाई को 17 अगस्त को होगी।

इससे पहले हाईकोर्ट ने उनकी प्रोविजनल बेल की अवधि को 6 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया था। बीते 29 जून को सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और चितरंजन सिन्हा ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए लालू प्रसाद यादव के लिए तीन महीने की जमानत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इस मांग को ठुकराते हुए 6 सप्ताह की बेल दी थी। कोर्ट ने 10 अगस्त को राजद प्रमुख के स्वास्थ्य से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट फिर पेश करने का आदेश दिया। 

सीबीआई के अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि अब रिम्स, रांची में भी लालू प्रसाद यादव का इलाज संभव है। ऐसे में उनकी जमानत की अवधि न बढ़ाई जाए, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया। इससे पहले 22 जून को उनकी प्रोविजनल बेल की अवधि 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई थी। 6 हफ्ते की प्रोविजनल बेल मिलने के बाद वे 16 मई को रांची से पटना गये थे। 

यहां बता दें कि चारा घोटाला के कई मामलों में लालू प्रसाद सजायाफ्ता हैं। जेल में रहते हुए वो बीमार हो गए थे, जिसके बाद उनका इलाज रिम्स और एम्स में किया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाईकोर्ट ने औपबंधिक जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया था।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब