लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: रामचन्द्रपुर गांव की अजब कहानी?, मरने के बाद बेटियों ने पिता को कंधा दिया, अंतिम यात्रा में साथ-साथ चली महिला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2025 16:19 IST

Jharkhand: गांव काफी पिछड़ा हुआ है और यहां करीब 28 घर हैं। इन घरों में करीब 80 लोग रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्राप्त जानकारी के अनुसार रामचन्द्रपुर गांव जंगलों की बीच बसा है।40 साल के जुंआ सबर की मौत हो गई। बाकी के पुरुष गांव से बाहर नौकरी करते हैं।

Jharkhand: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना अंतर्गत कालचिती पंचायत के रामचन्द्रपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां मर्द विहीन गांव में अब केवल महिलाएं ही बची हैं। ह्रदय विदारक बात तो  उस वक्त सामने आई जब गांव में बचे केवल मर्द की मौत हो जाने के बाद अर्थी को कंधा देने वाला भी कोई नहीं था। ऐसे में परंपराओं का निर्वहन करते हुए गांव की महिलाओं ने अर्थी बनाई और बेटियों ने पिता को कंधा दिया। मृतक की पत्नी अंतिम यात्रा में साथ-साथ चली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचन्द्रपुर गांव जंगलों की बीच बसा है।

गांव काफी पिछड़ा हुआ है और यहां करीब 28 घर हैं। इन घरों में करीब 80 लोग रहते हैं। गांव में सबर जाति के लोग रहते हैं। इस गांव में गांव के करीब 20 पुरुष मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं। यहीं वजह थी कि इस गांव में जुंआ सबर केवल एक पुरुष बचा था। 40 साल के जुंआ सबर की मौत हो गई। जुंआ सबर गांव में अकेला मर्द था, बाकी के पुरुष गांव से बाहर नौकरी करते हैं।

जुंआ सबर एकमात्र ऐसे पुरुष थे जो गांव में रहते थे। जुंआ सबर पिछले दिनों बीमार हो गया। बीमार होने की वजह से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मृतक के बेटे श्यामल सबर को दी गई, जो तमिलनाडु में मजदूरी करता है। उसने आने में असमर्थता जताई।

वहीं, गांव में किसी पुरुष के नहीं रहने की वजह से महिलाओं को ही जुंआ सबर का अंतिम संस्कार करना पड़ा। जुंआ सबर की 14 वर्षीय पुत्री सोनिया सबर ने पिता का अंतिम संस्कार किया। जबकि गांव की महिलाओं और परिवार की औरतों ने मिलकर अंतिम संस्कार करने में सहयोग किया। इस घटना की चारों तरफ चर्चा हो रही है।

टॅग्स :झारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?