लाइव न्यूज़ :

झारखंउ : गिरिडीह में बीडीओ के साथ मारपीट मामले में चार लोग हिरासत में लिये गये

By भाषा | Updated: May 26, 2021 00:17 IST

Open in App

गिरिडीह (झारखंड), 25 मई जिले के सरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद उग्र भीड़ द्वारा सरिया के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने रात को छापा मारकर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मंगलवार को बताया कि कल रात ही उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई जिसके बाद रात भर डुमरी थाना क्षेत्र के दो गांवों में पुलिस की अलग अलग टीमों ने छापेमारी कर चार मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया, उनसे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि सोमवार देर शाम सरिया क्षेत्र में बोलेरो और टेम्पो की सीधी टक्कर में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे।

मृतक डुमरी थाना क्षेत्र के बासोकुंडा के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर सरिया के बीडीओ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन करीब 100 लोगों की उग्र भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। हमले में बीडीओ को चेहरे पर और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं।

भीड़ बीडीओ से बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर, मालिक को घटना स्थल पर बुलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रही थी। भीड़ दुर्घटनास्थल पर ही मामले का फैसला कराने पर अड़ी थी, लेकिन बीडीओ ने जब नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया तो भीड़ हमलावर हो गई।

मारपीट एवं विवाद के कई घंटे बाद दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव रात्रि 12 बजे उठाये जा सके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए