झारखंड: मालवाहक गाड़ी द्वारा कुचले जाने से चार की मौत, तीन घायल
By भाषा | Published: October 5, 2019 01:24 PM2019-10-05T13:24:32+5:302019-10-05T13:24:32+5:30
दुमका जिले के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि मसलिया पुलिस थाने के जमजोरी गांव में जब लोग सड़क किनारे बस के आने का इंतजार कर रहे थे, यह दुर्घटना हुई।
झारखंड के दुमका जिले में दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों की मालवाहक गाड़ी के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, पुलिस ने यह जानकारी दी। सभी व्यक्ति बस के आने का इंतजार कर रहे थे, जब एक मालवाहक वैन उनके ऊपर चढ़ गयी।
दुमका जिले के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि मसलिया पुलिस थाने के जमजोरी गांव में जब लोग सड़क किनारे बस के आने का इंतजार कर रहे थे, यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि चारों व्यक्ति जमजोरी के निवासी थे, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि घायलों में शामिल दो महिलाएं और एक लड़का भी जमजोरी के निवासी हैं, जिन्हें दुमका सदर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई गयी है। कुमार ने जानकारी दी कि मालवाहक वैन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शवों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।