लाइव न्यूज़ :

झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सरयू राय ने थामा जदयू का दामन, विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2024 20:03 IST

सरयू राय हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के भाजपा कोटे के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को धूल चटाया था। उल्लेखनीय है कि झारखंड में अक्टूबर नवम्बर में विधानसभा चुनाव कराये जाने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें सरयू राय की अहम भूमिका होगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सरयू राय ने थामा जदयू का दामनविधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेलामुख्यमंत्री रघुवर दास को धूल चटाया था

पटना:  झारखंड के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने रविवार को पटना में जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सरयू राय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री एवं जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो आदि मौजूद थे।

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरयू राय को अपनी पार्टी में शामिल कराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड में बड़ा दांव खेला है। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर संजय झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे विश्वास है की सरयू राय के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

दरअसल, जदयू राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रही है। हालांकि उसे इसमें सफलता नहीं मिल पा रही थी। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली थी और मुख्यमंत्री पद के साथ साथ वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की कवायद में जुटे हैं। लोकसभा चुनाव में बिहार में जदयू के बड़े भाई की भूमिका में उभरकर सामने आने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का फैसला लिया है। इसको लेकर नीतीश झारखंड में संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। 

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने झारखंड के जदयू अध्यक्ष खीरू महतो के अलावा झारखंड में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक की थी। इससे पहले झारखंड में बड़ी सियासी समझ रखने वाले दिग्गज नेता सरयू राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस सियासी मुलाकात के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सरयू राय जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं। ये वही सरयू राय हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के भाजपा कोटे के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को धूल चटाया था। उल्लेखनीय है कि झारखंड में अक्टूबर नवम्बर में विधानसभा चुनाव कराये जाने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें सरयू राय की अहम भूमिका होगी।

टॅग्स :झारखंडजेडीयूनीतीश कुमारझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील