लाइव न्यूज़ :

झारखंड: कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण से पहली मौत, राज्य में जीनोम सिक्वेंसिंग की एक भी मशीन नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2021 07:55 IST

झारखंड में इस समय कोविड-19 के कुल 929 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं संक्रमण से अभी तक कुल 5143 मरीजों की मौत हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में फिलहाल जीनोम सिक्वेंसिंग की एक भी मशीन नहीं हैझारखंड में ओमीक्रोन की जांच के लिए नमूने ओडिशा भेजे जाते हैंराज्य में संक्रमण से अभी तक कुल 5143 मरीजों की मौत हुई है

रांचीः झारखंड में 22 दिसंबर से औपचारिक रूप से कोविड की तीसरी लहर की घोषणा होने के बाद राज्य में संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 482 नये मामले आए हैं जिनमें से 246 प्रांतीय राजधानी रांची से हैं।

राज्य में कोविड नियंत्रण के लिए बने कार्यबल के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कर्ण ने बताया कि आज तड़के रांची के राज अस्पताल में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी। उन्होंने बताया कि अन्य बीमारियों से पीड़ित महिला को 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उनकी आज तड़के मौत हो गई।

गौरतलब है कि इससे पहले 14 दिसंबर को राज्य में कोविड से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। कोरोना वायरस के नये स्वरुप ओमीक्रोन के संबंध में सवाल करने पर रांची के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि राज्य में फिलहाल जीनोम सिक्वेंसिंग की एक भी मशीन नहीं है, इसलिए नमूनों को जांच के लिए ओडिशा भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि ओडिशा से रिपोर्ट आने में 15 दिन से एक महीने का वक्त लगता है, इसलिए राज्य में अभी तक किसी के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

झारखंड में इस समय कोविड-19 के कुल 929 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं संक्रमण से अभी तक कुल 5143 मरीजों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाझारखंडCorona
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण