लाइव न्यूज़ :

झारखंडः पूर्व सीएम शिबू सोरेन के आवास के पास गोलीबारी, जेल से रिहा हुए एक शख्स की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2022 07:52 IST

पुलिस ने यहां बताया कि दोपहर में मोरहाबादी इलाके में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास के सामने दो स्कूटी पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हाल ही में जेल से रिहा कालू लामा, उसके भाई और एक अन्य सहयोगी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार दोपहर में मोरहाबादी इलाके में शिबू सोरेन के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना हुईबदमाश स्कूटी पर सवार थे जिन्होंने जेल से हाल ही में रिहा हुए एक शख्स और उसके परिवार पर गोलियां चलाईं

रांची, 27 जनवरी (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में राजभवन तथा मुख्यमंत्री आवास से करीब एक किलोमीटर दूर झामुमो नेता शिबू सोरेन के आवास के पास बृहस्पतिवार को दिन में दो गिरोहों के बीच गोलीबारी में कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया जबकि उसके भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने यहां बताया कि दोपहर में मोरहाबादी इलाके में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास के सामने दो स्कूटी पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हाल ही में जेल से रिहा कालू लामा, उसके भाई और एक अन्य सहयोगी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद मे कालू की अस्पताल में मौत हो गयी जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि कालू अपने भाई व परिजनों के साथ जा रहा था, उसी दौरान मोरहाबादी में चार बदमाशों ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कालू लामा जेल में बंद होने के बाद भी लोगों से रंगदारी मांग रहा था। इसी कारण से जेल में रहने के बाद भी कालू लामा के खिलाफ लालपुर और बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 

टॅग्स :शिबू सोरेनझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील