लाइव न्यूज़ :

झारखंड: सिमडेगा में पुलिस और पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई उग्रवादी ढेर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2020 16:46 IST

झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखण्ड के जुनाडीह इलाके में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक उग्रवादियों के मारे जाने व कुछ के पकड़े जाने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देआईजी ऑपरेशंस साकेत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घायल उग्रवादी को भी गोली लगी है, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

रांची: झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखण्ड के जुनाडीह इलाके में आज सुबह पुलिस और पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक उग्रवादी के मारे जाने व कुछ के पकड़े जाने की खबर है। खबर के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक उग्रवादी मौके पर ही मारा गया, वहीं दूसरे उग्रवादी को भी गोली लगी है। 

आईजी ऑपरेशंस साकेत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घायल उग्रवादी को भी गोली लगी है, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घायल उग्रवादी को जलडेगा पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे रिम्स रांची रेफर किया गया है। इसके अलावा मौके पर से पांच उग्रवादियों को भी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो महिला उग्रवादी शामिल हैं। 

बरामद किए गए हथियारों में एके-47 राइफल, 315 बोर का रायफल व कट्टा शामिल है। एसपी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है। बता दें कि एक दिन पूर्व ही डीआइजी अखिलेश झा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सली हलचल पर अंकुश लगाने को लेकर गहन समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद दूसरे ही दिन पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप